Bollywood secret affairs!
Bollywood secret affairs!
बॉलीवुड की दुनिया में कई रिश्ते ऐसे पनपे, जो कभी अखबारों की सुर्खियों का हिस्सा रहे हैं. लेकिन कभी भी एक्टर्स ने उसपर न तो खुलकर बात की, न कभी उस रिश्ते को खुलकर स्वीकार किया. 'रूमर्ड कपल', 'अफेयर की खबरें' और 'सिर्फ अच्छे दोस्त' जैसे शब्द ही उनकी कहानी का हिस्सा बने रहे. वहीं कुछ रिश्ते दोस्ती जैसे शब्दों से आज तक जुड़े हैं. तो वहीं कुछ रिश्ते इतने करीब पहुंचे कि शादी की चर्चा तक होने लगी, लेकिन आखिर में सब अधूरा रह गया. आज भी फैंस इन जोड़ियों को साथ देखने की इच्छा जताते हैं.
माधुरी दीक्षित और संजय दत्त
90 के दशक की शुरुआत में दोनों के रिश्ते की चर्चा जोरों पर थी. कहा जाता है कि बात शादी तक पहुंच गई थी. लेकिन जब 1993 में संजय दत्त का नाम टाडा केस में आया और उन्हें जेल जाना पड़ा, तो माधुरी ने उनसे दूरी बना ली. दरअसल माधुरी का करियर उस वक्त अच्छा चल रहा था. वह अपनी 'बैड बॉय' छवि और कानूनी विवादों से अपने करियर को बचाना चाहती थीं, जिसके कारण वह दोनों अलग हो गए.
डिंपल कपाड़िया और सनी देओल
80 के दशक के आखिर और 90 के दशक में दोनों के अफेयर की खबरें काफी सुर्खियों में रहीं. हालांकि डिंपल की शादी राजेश खन्ना से हो चुकी थी. लेकिन कहा जाता है कि दोनों की शादी सफल नहीं थी. वहीं सनी देओल पहले से शादीशुदा थे, यही वजह मानी जाती है कि यह रिश्ता कभी आगे नहीं बढ़ पाया.
अनिल कपूर और श्रीदेवी
फिल्म मिस्टर इंडिया के दौरान (1986-87) दोनों की फिल्मी केमिस्ट्री खूब चर्चा में रही. लोग मानते थे कि दोनों रिश्ते में हैं. वहीं ऑफ-स्क्रीन भी करीबियों की चर्चाएं भी खूब हुई, लेकिन बाद में श्रीदेवी ने बोनी कपूर से शादी कर ली. जो अनिल कपूर के बड़े भाई हैं. बोनी से शादी ने दोनों के रिश्ते पर खुद-व-खुद चाभी लगा दी. हालांकि बोनी पहले से शादीशुदा थे.
अमिताभ बच्चन और रेखा
70-80 के दशक का सबसे चर्चित अफेयर माना जाता है. आज भी लोग अमिताभ और रेखा को साथ देखने की इच्छा जताते हैं. न केवल उस दौर के उनके फैंस, बल्कि आज के लोग भी उन्हें साथ देख कर उनकी जोड़ी की चर्चा करते हैं. दोनों की आखिरी फिल्म सिलसिला थी, इसके बाद दोनों ने साथ काम करना बंद कर दिया. सिलसिला के वक्त अमिताभ, जया बच्चन से शादी कर चुके थे, और माना जाता है कि पारिवारिक मतभेद के चलते उनका ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ा.
श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती
80 के दशक में श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती सबसे चर्चित कपल थे. 1985 में श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती के गुपचुप शादी करने की खबरें भी सामने आई. कहा जाकता है कि मिथुन पहले से शादीशुदा थे, जिससे दोनों के रिश्ते को कोई अंजाम नहीं मिल सका और दोनों की प्रेम कहानी साल 1988 में खत्म हो गई.
अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी
अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की जोड़ी 90 के दशक में काफी सुर्खियों में रहीं. दोनों ने धड़कन फिल्म में साथ काम किया था. यहां तक कि खबरें आई कि दोनों गुपचुप शादी करने जा रहे है. लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पारिवारिक शर्तों और आपसी मतभेदों के कारण दोनों को अलग होना पड़ा.
आलिया भट्ट और वरुण धवन
2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के दौरान दोनों के अफेयर की खबरें सामने आईं. फैंस को उनकी जोड़ी काफी पसंद आई, लेकिन दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को अच्छा दोस्त के तौर पर फैंस के आगे पेश किया. हालांकि बिना ब्लेमगेम के बाद में दोनों अपने-अपने रास्तों पर आगे बढ़ गए.
श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर
साल 2013 में फिल्म आशिकी 2 के बाद दोनों के रिश्ते की चर्चा शुरू हुई. ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ऑफ-स्क्रीन भी नजर आई, लेकिन कुछ समय बाद साल 2015 में दोनों अलग हो गए. दोनों ने कारण के तौर पर पर्सनल स्पेस और करियर को बताया. खबरें है कि श्रद्धा आज के डेट में राहुल मोदी को डेट कर रही हैं, दोनों हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. वहीं आदित्य रॉय के साथ अभी तारा सुतारिया का नाम जोड़ा जा रहा है.
ये भी पढ़ें