scorecardresearch

Met Gala 2026: रेड कार्पेट हुआ पुराना, ग्रीन गार्डन बना नया फैशन स्टेटमेंट... जानें क्यों बदला गया है कार्पेट का कलर

Met Gala 2026: आपको बता दें कि इस बार मेट गाला का मशहूर रेड कार्पेट लाल नहीं है. इसे पूरी तरह बदलकर हरे रंग के खूबसूरत गार्डन जैसे रास्ते में बदल दिया गया है. यह इतना अलग और खास है कि हर कोई इसे देखकर हैरान रह गया. लेकिन अब सवाल उठता है कि आखिर  रेड कार्पेट का रंग बदलकर हरा क्यों रखा गया है? चलिए आपको बताते हैं इसके पीछे की सच्चाई...

The 2025 Met Gala red carpet was manufactured in India (Source: Instagram,/@dietsabya) The 2025 Met Gala red carpet was manufactured in India (Source: Instagram,/@dietsabya)

Met Gala 2026: हर साल की तरह Met Gala 2026 में इस बार भी बड़े-बड़े सितारे अपने शानदार और क्रिएटिव फैशन के साथ नजर आएंगे. लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ उनके कपड़ों की नहीं हो रही है. असली सरप्राइज तो उस एंट्री पर है जहां से ये सितारे अंदर जाते हैं. जी हां, आपको बता दें कि इस बार मेट गाला का मशहूर रेड कार्पेट लाल नहीं है. इसे पूरी तरह बदलकर हरे रंग के खूबसूरत गार्डन जैसे रास्ते में बदल दिया गया है. यह इतना अलग और खास है कि हर कोई इसे देखकर हैरान रह गया. लेकिन अब सवाल उठता है कि आखिर  रेड कार्पेट का रंग बदलकर हरा क्यों रखा गया है? चलिए आपको बताते हैं इसके पीछे की सच्चाई...

दरअसल, न्यूयॉर्क के Metropolitan Museum of Art के बाहर इस बार ऐसा सेटअप बनाया गया है. कार्पेट को इस तरह डिजाइन किया गया है जैसे पुराने समय के किसी बगीचे का रास्ता हो. इस शानदार डिजाइन के पीछे हैं मशहूर क्रिएटिव डायरेक्टर Raul Avila. उनके साथ फिल्ममेकर Baz Luhrmann और सेट डिजाइनर Derek McLane ने मिलकर इसे तैयार किया है.

यह कार्पेट सिर्फ हरा नहीं है, बल्कि इसे इस तरह बनाया गया है कि यह असली गार्डन जैसा लगे. इसमें पत्थरों जैसा लुक, हल्की काई का असर और नेचुरल टेक्सचर दिया गया है. इसके ऊपर गुलाबी, बैंगनी और सफेद रंग के फूलों की सजावट की गई है, जिससे पूरा माहौल बहुत ही खूबसूरत और रोमांटिक लग रहा है. ऐसा लगता है जैसे सितारे किसी गार्डन पार्टी में एंट्री कर रहे हों.

कार्पेट के पीछे भारतीय कनेक्शन
इस शानदार कार्पेट के पीछे एक भारतीय कनेक्शन भी है. केरल की कंपनी Neytt by Extraweave ने इसमें अहम भूमिका निभाई है. यह कंपनी पहले भी 2022, 2023 और 2025 के मेट गाला कार्पेट पर काम कर चुकी है. इस बार उन्होंने खास तरह के मजबूत और अलग टेक्सचर वाले मटेरियल तैयार किए हैं, ताकि कार्पेट सुंदर दिखने के साथ-साथ टिकाऊ भी रहे.

अब मेट गाला का कार्पेट सिर्फ चलने का रास्ता नहीं रहा. यह पूरे इवेंट की कहानी का हिस्सा बन चुका है. इस बार का हरा, प्राकृतिक सेटअप यह दिखाता है कि फैशन अब सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं है. यह अब कला, इतिहास और माहौल के साथ जुड़ चुका है. इसलिए इस साल मेट गाला में सिर्फ सितारों के आउटफिट ही नहीं, बल्कि कार्पेट भी चर्चा का केंद्र बन गया है.

ये भी पढ़ें: