scorecardresearch

देश के 26 हिस्सों को अपनी ड्रेस में समेट लाई ईशा अंबानी, 450 घंटों में हुई तैयार... मेट गाला प्री-पार्टी में छाईं सुंदरी

ईशा की स्ट्रैपलेस ड्रेस की सबसे बड़ी खासियत इसका यूनिक कॉन्सेप्ट है. यह एक रीइमैजिन्ड बैंडेज ड्रेस है, जिसे भारत के अलग-अलग हिस्सों की कढ़ाई और टेक्सटाइल तकनीकों को जोड़कर तैयार किया गया है. इस आउटफिट में कुल 26 अलग-अलग बॉर्डर्स का इस्तेमाल हुआ है, जहां हर बॉर्डर किसी न किसी क्षेत्रीय कला को दर्शाता है.

Isha Ambani Custom Bandage Dress (Image: swadesh_online) Isha Ambani Custom Bandage Dress (Image: swadesh_online)

भारतीय संस्कृति को ग्लोबल मंच पर पेश करने की बात हो और अंबानी परिवार की महिलाओं का जिक्र न आए, ऐसा कम ही होता है. इस बार भी ईशा अंबानी ने अपने खास फैशन स्टेटमेंट से सभी का ध्यान खींच लिया. वोग की प्री-पार्टी में उनका लुक सिर्फ ग्लैमरस नहीं बल्कि भारतीय विरासत का शानदार प्रदर्शन बनकर सामने आया. उनकी ड्रेस में ट्रेडिशन और मॉडर्न डिजाइन का ऐसा मेल देखने को मिला, जिसने हर किसी को प्रभावित कर दिया.

26 पारंपरिक बॉर्डर्स से बनी खास ड्रेस
ईशा की स्ट्रैपलेस ड्रेस की सबसे बड़ी खासियत इसका यूनिक कॉन्सेप्ट है. यह एक रीइमैजिन्ड बैंडेज ड्रेस है, जिसे भारत के अलग-अलग हिस्सों की कढ़ाई और टेक्सटाइल तकनीकों को जोड़कर तैयार किया गया है. इस आउटफिट में कुल 26 अलग-अलग बॉर्डर्स का इस्तेमाल हुआ है, जहां हर बॉर्डर किसी न किसी क्षेत्रीय कला को दर्शाता है. इसमें उत्तर प्रदेश की जरी, पारसी गारा, माहेश्वरी विव, कर्चोबी, आरी भरत, टिल्ला, कांथा, कांजीवरम सिल्क, पैठणी और बनारसी ब्रोकेड जैसी कई पारंपरिक शैलियां शामिल हैं. इन सभी का मेल इस ड्रेस को एक 'लिविंग टेपेस्ट्री' जैसा रूप देता है.

डिजाइनर और स्टाइलिंग की खास भूमिका
इस खास आउटफिट को मनीष मल्होत्रा ने ईशा के अपने लेबल 'स्वदेश' के साथ मिलकर डिजाइन किया है. वहीं, इसे स्टाइल किया मशहूर सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ ने. दोनों की क्रिएटिव सोच ने मिलकर इस लुक को बेहद खास बना दिया. ड्रेस को तैयार करने में करीब 450 घंटे का समय लगा है. इतनी मेहनत के बावजूद इसका लुक ओवरडन नहीं लगता, बल्कि बेहद संतुलित और एलिगेंट दिखाई देता है.

जूलरी और एक्सेसरीज ने बढ़ाई खूबसूरती
ईशा ने अपने इस लुक को मिनिमल लेकिन स्टनिंग जूलरी के साथ पूरा किया. उन्होंने CINDY CHAO के टैंगो गार्डन कलेक्शन से स्वीट वायलेट इयररिंग्स पहने, जो फ्लोरल डिजाइन में बेहद आकर्षक लगे. नेकलेस को स्किप करके सिर्फ इयररिंग्स और मैचिंग रिंग पहनना उनके लुक को और क्लासी बना गया. फुटवियर की बात करें तो उन्होंने AMINA MUADDI की हील्स पहनी, जिनकी कीमत करीब 94,000 रुपये बताई जा रही है.


हेयरस्टाइल और मेकअप ने दिया देसी टच
ईशा का हेयरस्टाइल भी उतना ही खास रहा. उन्होंने बालों को फ्रंट से स्लीक रखते हुए लंबी चोटी बनाई और उसमें ज्वेल्ड हेयर एक्सेसरी लगाई, जिसे आउटहाउस लेबल ने कस्टम डिजाइन किया था. यह एक्सेसरी उनके पूरे लुक में इंडियन टच जोड़ती नजर आई. मेकअप की बात करें तो ग्लॉसी ब्राउन लिप्स और ड्यूई आईज ने उनके फीचर्स को खूबसूरती से उभारा.

ये भी पढ़ें: