Happy Birthday Trisha Krishnan (Pic credit- Instagram)
Happy Birthday Trisha Krishnan (Pic credit- Instagram)
तृषा कृष्णन का जन्म 4 मई 1983 को हुआ था. उन्होंने अपने करियर में थलापति विजय, कमल हासन, विक्रम, प्रभास और महेश बाबू से लेकर सूर्या जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया है. इसी के साथ उन्होंने मणिरत्नम की 'ठग लाइफ' में भी अपना योगदान दिया. आज तृषा अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं. उनके करियर में कई बड़ी फिल्में उनकी झोली में गिरीं, जिनसे उन्हें विश्व स्तर पर प्रशंसा प्राप्त हुई.
तृषा कृष्णन ने मणिरत्नम की फिल्म में मिस यूनिवर्स ऐश्वर्या राय के साथ 'पोन्नियिन सेल्वन' (PS-1 और PS-2) में भी काम किया. फिल्म में तृषा ने 'कुंडवई' और ऐश्वर्या ने 'नंदिनी' की भूमिका निभाई थी, जो कई सालों तक लोगों के दिल में रहेगी.
गिल्ली (Ghilli - 2004)
यह फिल्म तृषा के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में गिनी जाती है. विजय के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और तृषा को एक स्टार एक्ट्रेस के रूप में स्थापित किया.
वर्षम (Varsham - 2004)
प्रभास के साथ यह फिल्म तृषा के तेलुगु करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई. फिल्म ने शानदार कमाई की और उनकी पॉपुलैरिटी को नए स्तर पर पहुंचा दिया. इस फिल्म से उन्होंने फैंस के दिल में जगह बना ली.
विनैथांडी वरुवाया (Vinnaithaandi Varuvaayaa - 2010)
इस रोमांटिक फिल्म में तृषा की परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया. उनकी केमिस्ट्री और इमोशनल एक्टिंग ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया. यह फिल्म आज भी उनकी बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है.
96 (2018)
यह फिल्म तृषा के करियर का टर्निंग पॉइंट रही. फिल्म ने उनके करियर को साउथ इंडस्ट्री के आसमान पर पहुंचा दिया. विजय सेतुपति के साथ उनकी जोड़ी ने दिल छू लेने वाली कहानी को जीवन दे दिया. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों ने खूब सराहा.
पोन्नियिन सेल्वन (Ponniyin Selvan 2022)
इस ऐतिहासिक फिल्म में तृषा ने 'कुंडवई' का मजबूत और प्रभावशाली किरदार निभाया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई.
ये भी पढ़ें