बॉलीवुड मूवी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. ये फिल्म खूब कमाई कर रही है. दर्शकों को भी खूब पसंद आ रही है. मुंबई के बांद्रा में इस फिल्म से संबंधित एक विवाद सामने आया है. बांद्रा के नामी गेटी गैलेक्सी थिएटर में फिल्म हनुमान अंश का शो हटाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया. इसके बाद पुलिस को बुलाया गया. पुलिस की जांच में नियमों का उल्लंघन मिलने के बाद थिएटर पर ताला लगा दिया गया.
थिएटर से 'हनुमान अंश' का शो हटाने पर विवाद-
मुंबई के जाने-माने थिएटर Gaiety Galaxy ने थिएटर से फिल्म हनुमान अंश के शो हटाए थे. कुछ लोगों ने इसका विरोध किया. विरोध प्रदर्शन किया. जांच के दौरान मुंबई पुलिस को पता लगा साल 2021-22 से थिएटर ने लाइसेंस रिन्यू नहीं करवाया है. पुलिस ने इंटरनल जांच के बाद नोटिस जारी किया है.
मुंबई के सबसे पुराने थिएटर में से एक-
मुंबई के बांद्रा में स्थित Gaiety गैलेक्सी थिएटर 1972 में शुरू हुआ था. यह मुंबई के सबसे पुराने थिएटर में से एक है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस थिएटर के बाहर कुछ संगठनों द्वारा विरोध किया गया कि थिएटर के अंदर फिल्म हनुमान अंश को जगह नहीं दी जा रही और उसके शो नहीं लगाए गए.
प्रदर्शनकारियों ने पोस्टर फाड़े-
पुलिस सूत्रों ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने फिल्म मिर्जापुर के पोस्टर भी फाड़े थे. जब यह जानकारी सामने आई, उसके बाद मुंबई पुलिस ने विरोध प्रदर्शन करने वाले करीब 10 से 12 लोगों के खिलाफ पहला मामला दर्ज किया.
पुलिस ने थिएटर पर लगाया ताला-
जांच के दौरान रूटीन इंक्वायरी के लिए पुलिस की एक टीम ने गैलेक्सी थिएटर पर जाकर जांच शुरू की. जांच के दौरान पता चला कि थिएटर के अंदर कई तकनीकी खराबियां थी. इसके अलावा थिएटर चलाने के लिए जिन आवश्यक सर्टिफिकेट्स की जरूरत होती है. उन्हें भी रिन्यू नहीं किया गया था.
पुलिस ने तुरंत थिएटर के संचालकों के खिलाफ BNS की धारा 223 के तहत केस दर्ज किया और नोटिस जारी कर थिएटर को बंद कर दिया गया.
ये भी पढ़ें: