Advertisement

Murder Mubarak Trailer: रिलीज हुआ मर्डर मुबारक का ट्रेलर...सस्पेंस के साथ कॉमेडी का जबरदस्त डोज, जांच के घेरे में होंगे ये सारे सितारे

नेटफ्लिक्स ने सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर मर्डर मुबारक का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. करिश्मा कपूर,सारा अली खान और अन्य 7 संदिग्धों पर एक मर्डर का शक जाता है. इसकी गुत्थी सुलझाने की जिम्मेदारी मिली है पंकज त्रिपाठी को.

Murder Mubarak
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 05 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 4:33 PM IST

Netflix ने मर्डर मुबारक (Murder Mubarak) का ट्रेलर जारी किया है. फिल्म में सारा अली खान,विजय वर्मा, डिंपल कपाड़िया,करिश्मा कपूर,संजय कपूर,टिस्का चोपड़ा और सुहैल नैय्यर हैं.ट्रेलर में ये सभी बड़ी चतुराई से अपने गुप्त उद्देश्यों को छुपाते हैं. फिल्म में पंकज त्रिपाठी एसीपी भवानी सिंह की भूमिका में हैं.सारा अली खान इसमें साउथ दिल्ली की लड़की के रोल में नजर आएंगी तो वहीं विजय वर्मा चांदनी चौक के आशिक के किरदार में दिखेंगे.

एसीपी के किरदार में पंकज त्रिपाठी
'मर्डर मुबारक'का ट्रेलर सस्पेंस से भरा हुआ है. ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म होने के साथ इसमें कॉमेडी और सस्पेंस का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा.ट्रेलर की शुरुआत होती है पंकज त्रिपाठी के वॉइस ओवर से, वो कहते हैं द रॉयल दिल्ली क्लब जिसे ब्रिटिश ने बनाया था, ब्रिटिश के लिए. अब अंग्रेज चले गए और छोड़ गए ये मेंबर्स जो अंग्रेज से ज्यादा अंग्रेज हैं.कल्ब में सारा, डिंपल कपाड़िया, टिस्का चोपड़ा आदि लोग इंजॉय ही कर रहे होते हैं कि यहां एक मर्डर हो जाता है. इसी की जांच करने के लिए पंकज त्रिपाठी आते हैं. 

ओटीटी पर रिलीज हुई थी फिल्म
होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म अनुजा चौहान की किताब 'क्लब यू टू डेथ' पर आधारित है. फिल्म में पहले जाह्नवी कपूर नजर आने वाली थीं, लेकिन बाद में उनकी जगह सारा ने ले ली. बता दें कि होमी साल 2020 के बाद फिल्म लेकर आ रहे हैं. 4 साल पहले उनकी फिल्म अंग्रेजी मीडियम रिलीज हुई थी जिसमें इरफान खान लीड रोल में थे.मर्डर मुबारक एसीपी भवानी सिंह (पंकज त्रिपाठी) की फिल्म है जो सात संदिग्धों -सारा अली खान,विजय वर्मा,डिंपल कपाड़िया,करिश्मा कपूर,संजय कपूर,टिस्का चोपड़ा,सुहैल नैय्यर के से सवाल-जवाब करते हुए एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने की कोशिश करते हैं.यह फिल्म 15 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement