पैतृक गांव पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खरीदी 56 बीघा जमीन, बुढ़ाना तहसील में 10 करोड़ की रजिस्ट्री कराई

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता Nawazuddin Siddiqui इन दिनों अपने पैतृक गांव पहुंचे हुए हैं. अपने गांव पहुंचकर उन्होंने न केवल परिवार और पुराने दोस्तों से मुलाकात की, बल्कि 56 बीघा कृषि भूमि की रजिस्ट्री भी कराई.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने जमीन खरीदी
gnttv.com
  • मुजफ्फरनगर ,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:32 PM IST

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता Nawazuddin Siddiqui इन दिनों अपने पैतृक गांव पहुंचे हुए हैं. अपने गांव पहुंचकर उन्होंने न केवल परिवार और पुराने दोस्तों से मुलाकात की, बल्कि 56 बीघा कृषि भूमि की रजिस्ट्री भी कराई. बताया जा रहा है कि इस जमीन की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है. अभिनेता के तहसील पहुंचने की खबर मिलते ही उनके प्रशंसकों और दोस्तों का जमावड़ा लग गया.

पैतृक गांव में खरीदी 56 बीघा कृषि भूमि
प्राप्त जानकारी के अनुसार बॉलीवुड अभिनेता Nawazuddin Siddiqui ने मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना क्षेत्र में करीब 56 बीघा कृषि भूमि खरीदी है. इस जमीन की रजिस्ट्री शुक्रवार को उन्होंने बुढ़ाना तहसील पहुंचकर कराई. बताया जा रहा है कि जमीन की कुल कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये है. जानकारी के मुताबिक यह जमीन उन्होंने कुछ समय पहले ही खरीद ली थी, लेकिन व्यस्त शेड्यूल के कारण इसकी रजिस्ट्री नहीं हो पाई थी. अब जब उन्हें समय मिला और वह अपने गांव पहुंचे, तो उन्होंने तहसील जाकर जमीन की रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कर ली.

तहसील में लगा प्रशंसकों और दोस्तों का जमावड़ा
जैसे ही लोगों को पता चला कि Nawazuddin Siddiqui बुढ़ाना तहसील पहुंचे हैं, वहां उनके प्रशंसकों और पुराने दोस्तों की भीड़ लग गई. कई लोग उनसे मिलने और फोटो खिंचवाने के लिए उत्साहित नजर आए. अभिनेता ने भी अपने चाहने वालों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की.

गांव आकर अच्छा लगता है – नवाजुद्दीन
मीडिया से बातचीत करते हुए Nawazuddin Siddiqui ने कहा कि गांव आकर उन्हें हमेशा बहुत अच्छा लगता है. उन्होंने कहा कि यहां उनका घर है और लोग उन्हें बहुत प्यार देते हैं. उन्होंने बताया कि गांव के कई पुराने दोस्त अब बड़े हो गए हैं, इसलिए कई बार उन्हें पहचानने में थोड़ी परेशानी होती है. लेकिन जब वह पहचान लेते हैं तो उनसे मिलकर बहुत खुशी होती है.

आने वाले समय में रिलीज होंगी कई फिल्में
बातचीत के दौरान Nawazuddin Siddiqui ने बताया कि उनकी आने वाली 4 से 5 फिल्में तैयार हैं. हालांकि अभी यह तय नहीं है कि ये फिल्में कब रिलीज होंगी. उन्होंने कहा कि फिलहाल वह अपने परिवार के साथ गांव में समय बिता रहे हैं. बुढ़ाना के सब-रजिस्ट्रार पंकज कुमार जैन ने बताया कि अभिनेता द्वारा करीब 56 बीघा जमीन की रजिस्ट्री कराई गई है. इस जमीन की कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है और यह भूमि बुढ़ाना बांगर क्षेत्र में स्थित है. बताया जा रहा है कि Nawazuddin Siddiqui पिछले तीन दिनों से अपने पैतृक गांव में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. संभावना है कि वह आज रात या शनिवार सुबह मुंबई के लिए रवाना हो सकते हैं.
 

रिपोर्टर: संदीप सैनी

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED