Dhurandhar The Revenge
Dhurandhar The Revenge
धुरंधर 2 को लेकर पहले से ही काफी बज है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे फैंस ने काफी पसंद किया. अब मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'आरी आरी' रिलीज कर दिया है.
म्यूजिक कंपनी T-Series ने गुरुवार को फिल्म का यह टाइटल ट्रैक रिलीज किया. गाने में रणवीर सिंह दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं और दुश्मनों से भिड़ते हुए बीस्ट मोड में दिखाई दे रहे हैं.
शेर ए बलोच बन गए रणवीर सिंह
गाने के वीडियो में रणवीर सिंह को Lyari के बादशाह शेर ए बलोच के रूप में उभरते हुए दिखाया गया है. फिल्म के पहले पार्ट में Lyari के बादशाह अक्षय खन्ना थे. इसके अलावा गाने में अर्जुन रामपाल और रणवीर सिंह के बीच होने वाली टक्कर की झलक भी दिखाई गई है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
पुराने हिट गाने का नया अवतार
'आरी आरी' असल में बॉम्बे रॉकर्स के लोकप्रिय गाने का नया वर्जन है. इस ट्रैक को म्यूजिक डायरेक्टर शाश्वत सचदेव ने कंपोज, अरेंज और प्रोग्राम किया है.
गाने में मॉडर्न म्यूजिक प्रोडक्शन के साथ पंजाबी म्यूजिक का तड़का भी देखने को मिलता है. इसमें नवतेज सिंह रेहल, खान साब, जैस्मीन सैंडलस और सुधीर यदुवंशी ने अपनी आवाज दी है. वहीं रैप हिस्से Rebel और Token ने लिखे और गाए हैं. गाने के बोल मशहूर गीतकार इरशाद कामिल और बॉम्बे रॉकर्स ने मिलकर लिखे हैं, जबकि इसका स्कोर Adam Lucas ने तैयार किया है.
गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिला है. कई लोगों ने इसे बैंगर बताया है. एक और फैन ने लिखा, हाइप पहले से ही बहुत थी, लेकिन यह गाना तो और भी जबरदस्त है. कई लोगों ने खासतौर पर गाने के रैप और बैटल स्टाइल म्यूजिक की तारीफ की है.
19 मार्च 2026 को रिलीज होगी फिल्म
यह फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ समेत पांच भाषाओं में रिलीज होगी.