Advertisement

कार खरीदने के लिए जुटाए थे पैसे, किसानों को दे दिए दान... नाना पाटेकर के किस्से

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. नाना पाटेकर किसानों से काफी लगाव था. उन्होंने एक बार किसानों के लिए कार खरीदने का इरादा छोड़ दिया था. कार खरीदने के लिए इकट्ठा किए पैसे उन्होंने सुसाइड करने वाले किसानों की फैमिली में बांट दिए.

Nana Patekar (Photo/PTI File)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:28 AM IST

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. गोवा में पाटेकर का निधन हुआ है. सीने में दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया. नाना पाटेकर अपनी दमदार एक्टिंग के साथ सामाजिक कामों के लिए भी मशहूर थे. उनको एक बार अपनी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा सुनाया था, जो दिखाता है कि नाना पाटेकर सामाजिक कामों कितना बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे. नाना पाटेकर ने एक बार कार खरीदने के लिए इक्टठा किए पैसे किसानों को दे दिए थे.

किसानों के लिए छोड़ दी थी कार-
नाना पाटेकर ने किसानों से जुड़ा एक किस्सा सुनाया था. दरअसल नाना पाटेकर के पास कार नहीं थी तो उन्होंने इसके लिए पैसे इकट्ठा किए थे. इन पैसों से वो एक अच्छी कार खरीदने वाले थे. लेकिन एक दिन नाना पाटेकर ने एक खबर देखी, जिसमें किसानों ने सुसाइड किया था. उन्होंने देखा कि किसान का पूरा परिवार शोक में था. ये खबर नाना पाटेकर के दिल पर लगी. उन्होंने कार खरीदने के लिए जो 1.5 करोड़ रुपए इकट्ठा किए थे, उन पैसों को किसानों को दे दिए. नाना ने अपने दोस्त को फोन किया और 15-15 हजार रुपए के चेक बनवाएं और किसानों में बांट दिए.

NAAM फाउंडेशन की स्थापना-
बाद में नाना पाटेकर ने NAAM फाउंडेशन की स्थापना की, जो किसानों के लिए काम करती है. उन्होंने इस संस्था की शुरुआत अपने दोस्त मराठी एक्टर मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर सितंबर 2015 में की थी. ये संस्था सूखाग्रस्त क्षेत्रों में बेसहारा और जरूरतमंद किसानों की मदद करती है. संस्था ने कई गांवों में तालाबों को गहरा करने, नहरों की सफाई और नदियों को पुनर्जीवित करने का काम करती है. इतना ही नहीं, नाना पाटेकर समय-समय पर किसानों के लिए आगे आते रहते थे. वो लगातार किसानों के मुद्दों पर बात भी करते थे.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement