Advertisement

Nayanthara Surrogacy Controversy: कानूनी झमेले में फंसी तमिल फिल्म अभिनेत्री नयनतारा...क्या है सरोगेसी कंट्रोवर्सी? सरकार ने क्यों दिए जांच के आदेश, जानिए

नयनतारा और विग्नेश ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी कि उनके घर जुड़वा बच्चे पैदा हुए हैं. नयनतारा सरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बेटों की मां बनी हैं. लेकिन भारतीय सरोगेसी कानूनों को लेकर इस पर विवाद शुरू हो गया है.

Nayanthara and Vignesh
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 11:54 AM IST
  • जुड़वा बच्चों के बनें माता-पिता
  • सरकार ने दिया जांच के आदेश

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल कहे जाने वाले नयनतारा और विग्नेश शिवन 10 अक्टूबर को जुड़वां बच्चों के माता-पिता बनें.  एक तरफ जहां कुछ लोग इन्हें बधाई देते नहीं थक रहे वहीं कुछ खास वजहों से ये मामला विवादों में घिरता दिख रहा है. कपल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी जिसके बाद से ये बवाल शुरू हुआ. वैसे तो इस बारे में दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो बच्चों का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है. 

क्या है विवाद?
अब इस पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या दंपत्ति ने भारतीय सरोगेसी कानूनों द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं का दंपत्ति पालन किया? नयनतारा और विग्नेश की चार महीने पहले शादी हुई थी. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम से सवाल पूछे गए, उन्होंने कहा कि इसके लिए एक जांच की जाएगी. मंत्री ने कहा, “सरोगेसी अपने आप में ही बहस का विषय है. लेकिन, कानून व्यक्तियों को सरोगेसी में शामिल होने की अनुमति तब देता है अगर वो 21 वर्ष से अधिक और 36 वर्ष से कम आयु के हैं. वो भी परिवार की मंजूरी के साथ.”

क्या है नियम?
उन्होंने यह भी घोषणा की कि वह इस मामले की जांच करने के लिए चिकित्सा सेवा निदेशालय को निर्देश देंगे. जबकि भारत में व्यावसायिक सरोगेसी पर प्रतिबंध है, मानदंड यह है कि सरोगेट को कम से कम एक बार शादी करनी चाहिए और उसका अपना बच्चा होना चाहिए. नवीनतम सरोगेसी विनियमन विधेयक के अनुसार, 25 जनवरी, 2022 से प्राथमिक विचार में कॉमर्शियल सरोगेसी निषेध है और केवल परोपकारी सरोगेसी की अनुमति है. इसमें चिकित्सा व्यय और सरोगेट के बीमा कवर को छोड़कर माता-पिता द्वारा कोई अन्य शुल्क कवर नहीं किया जाता है.

शादी में गए थे शाहरुख खान
बता दें कि सात साल से अधिक रिलेशनशिप में रहने के बाद नयनतारा और विग्नेश ने इस साल की शुरुआत में जून में शादी की थी. शादी एक लक्जरी रिसॉर्ट महाबलीपुरम में हुई, जिसमें भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लोग मौजूद थे. बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान समारोह में शामिल होने के लिए चेन्नई गए थे. शाहरुख फिल्म जवान में नयनतारा के साथ काम कर रहे हैं. शादी में रजनीकांत, कार्थी, एटली, विजय सेतुपति और मणिरत्नम भी शामिल हुए थे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement