Advertisement

दुआ में हाथ उठाए शाहरुख के बगल में लता दीदी को नमन करती इस महिला के बारे में जानिए

एक तरफ दोनों के अलग अलग अँदाज को लेकर खूब बातें की गई तो वहीं बातें ये भी हुई कि शाहरुख के बगल में खड़ी महिला शाहरुख की पत्नी गौरी खान हैं. बता दें कि पूजा सालों से शाहरुख के साथ काम कर रही हैं. उन्हें हाल ही में गौरी, फराह खान, सीमा खान, नीलम कोठारी सोनी, महीप कपूर और के साथ लंच डेट पर देखा गया था.

शाहरुख और पूजा
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 07 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 10:46 PM IST
  • पुजा साल 2012 से ही शाहरुख खान की  मैनेजर के रूप में  काम कर रही हैं.
  • आर्यन के NCB मामले में भी पुजा को कई बार देखा गया है

सुर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का 6 फरवरी 2022 को निधन हो गया. 92 साल की लता की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था, जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांसें लीं.

इस बीच उनकी अंतिम विदाई में शामिल हुए बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी. फोटो में शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी भी उनके साथ अंतिम विदाई देते हुए देखी जा सकती हैं, लेकिन कुछ लोगों ने पूजा को गौरी खान समझ लिया. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस फोटो को शेयर कर ये दावा किया कि शाहरुख के साथ उनकी पत्नी गौरी हैं. फोटो मे जहां शाहरुख  दुआ मांगते हुए लता दीदी को अंतिम विदाई दे रहे थे. वहीं पूजा ददलानी ने प्रार्थना करते हुए लता दीदी को अंतिम विदाई दी. 

एक तरफ दोनों के अलग अलग अंदाज को लेकर खूब बातें की गई तो वहीं बातें ये भी हुई कि शाहरुख के बगल में खड़ी महिला शाहरुख की पत्नी गौरी खान हैं.

बता दें कि पूजा सालों से शाहरुख के साथ काम कर रही हैं. उन्हें गौरी, फराह खान, सीमा खान, नीलम कोठारी सोनी, महीप कपूर और के साथ लंच डेट पर भी देखा गया जा चुका है.  इसके अलावा जब बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने 3 अक्टूबर 2021 को हिरासत में लिया था. तब वो शाहरुख़ खान की मैनेजर पूजा ददलानी (Pooja Dadlani) थीं, जो सुनवाई के दौरान हमेशा अदालत में और कानूनी कार्रवाई के दौरान हमेशा NCB ऑफिस में के चक्कर लगा रही थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्यन की जमानत याचिका कोर्ट में ख़ारिज होने के बाद पूजा का दिल टूट गया था और उन्हें इस दौरान रोते हुए भी स्पॉट किया गया था.

इन सब से साफ जाहिर होता है कि पूजा ददलानी एक्टर शाहरुख खान की फैमिली के काफी करीब हैं और एक्टर की वाइफ गौरी खान और उनके बच्चों सुहाना, अबराम और आर्यन खान के साथ एक प्यारा बॉन्ड भी है. 

पूजा ददलानी की शुरुआती जिंदगी और परिवार

पूजा ददलानी का जन्म 2 नवंबर 1983 को  मुंबई में हुआ था. पूजा ददलानी ने मुंबई के ‘बाई अंबाबाई फरामजी पेटिट गर्ल्स हाई स्कूल’ और ‘एचआर कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकॉनोमिक्स’ से  एजुकेशन किया है. पूजा के पास मास कम्युनिकेशन में बैचलर की डिग्री भी है.  उनकी एक बहन भी हैं, जिनका नाम गीता ददलानी है और वो पूजा की कार्बन कॉपी लगती हैं.

पूजा ददलानी शाहरुख की सिर्फ मैनेजर नहीं.. 

पूजा साल 2012 से ही शाहरुख खान की  मैनेजर के रूप में  काम कर रही हैं.  पूजा शाहरूख के ब्रांड्स के साथ कॉन्ट्रेक्ट मैनेज करने से लेकर उनके कंपनीज के साथ कानूनी और बिजनेस से जुड़े इंगेजमेंट्स का ध्यान रखती हैं.

 

पूजा ददलानी की आर्यन खान के साथ इक्वेशन

पूजा ददलानी शाहरुख खान के तीनों बच्चों को प्यार और उनकी फ़िक्र करती हैं, लेकिन पूजा का शाहरुख के बेटे आर्यन खान के साथ सबसे मजबूत इक्वेशन है.12 नवंबर 2019 को पूजा ने आर्यन को बर्थडे विश करने के लिए उनके साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट सेल्फी शेयर की थी.  

ये बात तो साफ है कि, पूजा ददलानी एक्टर शाहरुख खान की फैमिली के करीबी मेंबर्स में से एक बन चुकी हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement