Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने, यहां पढ़ें विनर्स की लिस्ट

फिल्म Sinners के लिए माइकल बी. जॉर्डन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. इस कैटेगरी में Timothée Chalamet (Marty Supreme), Leonardo DiCaprio (One Battle After Another), Ethan Hawke (Blue Moon) और Wagner Moura (The Secret Agent) भी नॉमिनेट थे.

Oscars 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:04 AM IST

98वें ऑस्कर अवॉर्ड लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किए गए. इस साल पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर ने सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड जीते. वहीं सिनर्स के लिए माइकल बी. जॉर्डन को बेस्ट एक्टर और हेमनेट के लिए जेसी बकले को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला. इस साल किसी भी भारतीय फिल्म को नॉमिनेशन नहीं मिला, हालांकि भारतीय मूल की फिल्ममेकर गीता गंदभीर की दो डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को नॉमिनेशन मिला था. भारतीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 2016 के बाद एक बार फिर ऑस्कर अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर के तौर पर नजर आईं. वे दो बार ऑस्कर प्रेजेंटर बनने वाली पहली भारतीय हैं.

'वन बैटल आफ्टर अनदर' बनी बेस्ट फिल्म
बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीता. इस कैटेगरी में Bugonia, Frankenstein, F1, Hamnet, Marty Supreme, The Secret Agent, Sentimental Value, Sinners और Train Dreams भी नॉमिनेट थीं.

माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर, जेसी बकले बेस्ट एक्ट्रेस
फिल्म Sinners के लिए माइकल बी. जॉर्डन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. इस कैटेगरी में Timothée Chalamet (Marty Supreme), Leonardo DiCaprio (One Battle After Another), Ethan Hawke (Blue Moon) और Wagner Moura (The Secret Agent) भी नॉमिनेट थे.

वहीं Hamnet के लिए जेसी बकले को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला. इस कैटेगरी में Rose Byrne (If I Had Legs I'd Kick You), Kate Hudson (Song Sung Blue), Renate Reinsve (Sentimental Value) और Emma Stone (Bugonia) भी नॉमिनेट थीं.

सपोर्टिंग कैटेगरी में एमी मैडिगन और सीन पेन को अवॉर्ड
फिल्म Weapons के लिए Amy Madigan को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला. इस कैटेगरी में Elle Fanning, Inga Ibsdotter Lilleaas (Sentimental Value), Wunmi Mosaku (Sinners) और Teyana Taylor (One Battle After Another) नॉमिनेट थीं.

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड One Battle After Another के लिए Sean Penn को मिला. इस कैटेगरी में Benicio del Toro (One Battle After Another), Jacob Elordi (Frankenstein), Delroy Lindo (Sinners) और Stellan Skarsgård (Sentimental Value) नॉमिनेट थे.

पॉल थॉमस एंडरसन बने बेस्ट डायरेक्टर
One Battle After Another के लिए Paul Thomas Anderson को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला. इस कैटेगरी में Ryan Coogler (Sinners), Josh Safdie (Marty Supreme), Joachim Trier (Sentimental Value) और Chloé Zhao (Hamnet) भी नॉमिनेट थे.

इंटरनेशनल और एनिमेटेड फिल्म कैटेगरी के विनर्स
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड Sentimental Value को मिला. इसके साथ It Was Just an Accident, Sirât, The Secret Agent और The Voice of Hind Rajab नॉमिनेट थीं.

बेस्ट एनिमेटेड फीचर का अवॉर्ड KPop Demon Hunters ने जीता. इस कैटेगरी में Arco, Elio, Little Amélie or the Character of Rain और Zootopia 2 नॉमिनेट थीं.

म्यूजिक, टेक्निकल और क्राफ्ट कैटेगरी के विनर्स
बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड Golden (KPop Demon Hunters) को मिला.
बेस्ट ओरिजिनल स्कोर का अवॉर्ड Sinners के लिए Ludwig Göransson को मिला.

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- Sinners
बेस्ट फिल्म एडिटिंग- One Battle After Another
बेस्ट साउंड- F1
बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स- Avatar- Fire and Ash
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- Frankenstein
बेस्ट कास्टिंग- One Battle After Another
बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग- Frankenstein
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- Frankenstein

शॉर्ट फिल्म और डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर- Mr Nobody Against Putin
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट- All the Empty Rooms
बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट- The Girl Who Cried Pearls
बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट- The Singers और Two People Exchanging Saliva (टाई)

 

Read more!

RECOMMENDED