Advertisement

एंटरटेनमेंट का विस्फोट ! अप्रैल में मिलेगा एक्शन से लेकर कॉमेडी का तड़का, OTT पर धमाल मचाएंगी ये शानदार वेब सीरीज

क्या आपको भी नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार और अमेजन प्राइम पर नई-नई वेब सीरीज देखना पसंद है ? अगर हां, तो आपका इतंजार खत्म हो रहा है. अप्रैल में आपको शानदार सीरीज का तड़का मिलने वाला है.

जल्द आ रहा है गुल्लक '3'
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 4:36 PM IST
  • अप्रैल में मिलेगा एक्शन से लेकर कॉमेडी का तड़का
  • सोनी लिव पर 7 अप्रैल को रिलीज होगा गुल्लक सीजन 3

क्या आफ भी इंतजार कर रहे हैं, ओटीटी पर रिलीज होने जा रही फिल्मों का. अगर हां, तो हम बताते हैं आपको की इस बार आपका विकेंड खास बनाने के लिए कौन-कौन सी वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म यानी नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार और अमेजन प्राइम पर धमाल मचाने आ रही हैं. 

इन सीरीज को देखकर आपका अप्रैल महीना तो एंटरटेनमेंट भरा गुजरने वाला है. घर पर बैठकर आराम से आप इन सीरीज को देख सकते हैं. आज हम आपको बताएंगे इस महीने रिलीज होने वाली जबरदस्त वेब सीरीज के बारे में और इन्हें आप किस प्लेटफार्म पर देख सकते हैं. 

1- माई, नेटफ्लिक्स

नेटफ्लिक्स वेब सीरीज 'माई' 15 अप्रैल को रिलीज होगी. वेब सीरीज में साक्षी तंवर लीड रोल में नजर आने वाली हैं. यह कहानी है एक मां की, जोकी आपको इमोशनल कर देगी. इसमें साक्षी तंवर ने एक मां का किरदार निभाया है, जिसमें वह अपनी बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाती है. 

2- गुल्लक सीजन 3, सोनी लिव

जून 2019 में 'गुल्लक' का पहला सीजन आया तो खूब कामयाबी मिली. लोगों ने इस खूब पसंद किया. गुल्लक का पहला सीजन घर-घर में छा गया. इसके बाद इसका दूसरा सीजन 2021 में आया. वो भी हिट साबित हुआ. अब इसका तीसरा सीजन लोगों को गुदगुदाने के लिए तैयार है. यह सोनी लिव पर 7 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है. 

3- अभय सीजन 3, जी5

इस सीरीज का ट्रेरल आने के बाद से ही लोग इस सीरीज को लेकर काफी एक्साइटेजड नजर आ रहे हैं. यह अबतक की सबसे बोल्ड, डार्क और वाइल्डेस्ट सीरीज बताई जा रही है. इसमें अहम किरदार में कुणाल खेमु नजर आने वाले हैं. बताया जा रहा है कि यह सीरीज 8 अप्रैल को जी5 पर रिलीज होने जा रही है. 

ये भी पढ़ें: 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement