Advertisement

तय तारीख से पहले रिलीज हुई पंचायत 2, इस प्लेटफॉर्म पर कर सकते हैं बिंज वॉच

अमेजन प्राइम की सीरीज पंचायत 2 अपनी तारीख से दो दिन पहले रिलीज हो गई है. पहले ये सीरीज 20 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये 18 मई को ही रिलीज हो गई.

पंचायत 2
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 19 मई 2022,
  • अपडेटेड 9:38 AM IST
  • रिलीज हो गई पंचायत 2
  • लीड एक्टर जितेंद्र ने शेयर की खुशखबरी

अमेजन प्राइम की मोस्ट अवेटेड सीरीज पंचायत 2 का इंतजार करने वालों के लिए खुशखबरी है. पंचायत 2 अपनी तय रिलीज डेट से दो दिन पहले ही रिलीज हो गई है. पहले ये वेब सीरीज 20 मई को रिलीज होने वाली थी, पर अब इसे 18 मई को ही रिलीज कर दिया गया है. ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर पंचायत 2 को रिलीज कर दिया गया है. 

जितेंद्र ने शेयर की खुशखबरी
सीरीज के रिलीज होने की खबर खुद सीरीज के लीड एक्टर जितेंद्र कुमार ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए की है. इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में जितेंद्र अपने घर में टीवी की ओर देख रहे हैं, जिसमें पंचायत चल रहा है. टीवी स्क्रीन पर वेब सीरीज का नाम दिख रहा है. इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'यह लाइव है.'

यहां देख सकते हैं सीरीज 
वैसे तो ऑफिशियल तौर पर इस अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है. लेकिन अमेजन के अलावा अब ये टेलीग्राम पर भी लीक हो गई है. टेलीग्राम एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां हर साइज के वीडियो को शेयर किया जा सकता है. यही वजह है कि आज कल टेलीग्राम पर फिल्में और सीरीज बहुत ज्यादा लीक हो रही हैं. अब इसमें पंचायत 2 का भी नाम शामिल हो गया है. 

पंचायत 2 का लव वाला एंगल
पंचायत 2 में इसके पहले सीजन की कहानी को ही आगे बढ़ाया गया है. इस सीजन में पंचायत सचिव अभिषेक त्रिपाठी की मुलाकात प्रधान मंजू देवी और बृज भूषण दुबे की बेटी रिंकी से होगी. फिर कहानी में दोनों का प्यार परवान चढ़ेगा. इस सीजन में आपको यूट्यूब फेम सतीश रे भी नजर आएंगे. इस सीजन में पहले सीजन की तरह ही 8 एपिसोड हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement