Advertisement

विवादों में आया पठान का गाना 'बेशरम रंग', जानिए क्या है पूरा मामला

पठान फिल्म का गाना बेशरम रंग हाल ही में विवादों से घिर गया है. इस फिल्म में दीपिका और शाहरुख के कई हॉट सीन्स हैं. इस गाने में दीपिका ने ऑरेंज कलर की ड्रेस पहनी है, जिसे भगवा रंग से जोड़ा जा रहा है.

बेशरम रंग
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 14 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 9:05 PM IST
  • नरोत्तम मिश्रा ने जताई आपत्ति 
  • दीपिका को बताया टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थक

शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ गई है. बुधवार को इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ. वहीं 12 दिसंबर को फिल्म का पहला गाना बेशरम रंग भी रिलीज हो गया. इन गाने में शाहरुख और दीपिका ने बेहद हॉट और बोल्ड सीन दिए हैं. इस गाने में दीपिका ने ऑरेंज कलर की बोल्ड ड्रेस पहनी है, जिसे लेकर काफी विवाद हो रहा है. 

नरोत्तम मिश्रा ने जताई आपत्ति 
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा- पठान फिल्म के गाने में अभिनेत्री की वेशभूषा और दृश्यों को ठीक करें, नहीं तो फिल्म को प्रदेश में अनुमति दी जाए अथवा नहीं, इस पर फैसला किया जाएगा। इस मामले में नेता प्रतिपक्ष ने भी फिल्म के सीन्स को लेकर आपत्ति जताई है. दीपिका इस ड्रेस को अब लोगों ने भगवा रंग से जोड़ना शुरू कर दिया है. 

दीपिका को बताया टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थक
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि फिल्म के गाने में उपयोग की गई कॉस्ट्यूम पहली नजर में बेहद आपत्तिजनक है. साफ दिख रहा है कि ये गाना दूषित मानसिकता के कारण फिल्माया गया है. वैसे भी दीपिका पादुकोण टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक रही हैं. इसलिए इस सीन को ठीक करें.

वहीं नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि, "जो सीन दिख रहा है वो अशोभनीय और गंदा है. भारतीय संस्कृति उसे स्वीकार नहीं कर पाएगी. हमारे देश में ऐसा परंपरा नहीं है कि इस तरह के अर्धनग्न सीन नौजवानों के बीच परोसे जाएं. जानबूझकर साजिश के तहत ऐसा किया जा रहा है. मैं इसकी निंदा करता हूं। भाजपा की सरकार में पैसा दो, ऑर्डर लो, ये सब चल रहा है. संस्कृति केवल भाजपा के भाषणों में है." उन्होंने आगे कहा कि सेंसर बोर्ड ने कैसे इसकी परमिशन दे दी. क्या उसमें शासन के प्रतिनिधि नहीं रहते? पैसे देकर काम कराओ और बाद में उसे तूल देकर देश का वातावरण खराब किया जाता है. भगवा रंग को बेशरम रंग कहने पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा ये गलत है. फिल्म में जो आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए हैं, उन पर तत्काल रोक लगनी चाहिए.

दो दिन गाने को मिला अच्छा रिस्पांस
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के इस गाने को दो दिन में 3 करोड़ 20 लाख व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने में दीपिका पादुकोण का बेहद ग्लैमरस अवतार देखने को मिला है. उनके डांस मूव्स भी बेहद शानदार हैं. शाहरुख का लुख भी बेहद डैशिंग लग रहा है. इस गाने में शिल्पा राव ने अपनी आवाज दी है, जबकि विशाल-शेखर ने इसे कंपोज किया है. गाने की कोरियोग्राफी वैभवी मर्चेंट ने किया है. रिलीज के बाद से ही इस गाने को अच्छा रिस्पांस मिला है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement