Advertisement

Salaar के बाद फिर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएंगे Prabhas, निर्देशक मारुति की फिल्म में दिखेगा नया अवतार, जानें सालार का अब तक का कलेक्शन

Salaar Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर सुपरस्टार प्रभास की सालार फिल्म छाई हुई है. इस मूवी ने 550 करोड़ के पार कमाई कर ली है. इसी बीच प्रभास, निर्देशक मारुति की अगली फिल्म में अपने नए अवतार में आने वाले हैं. 

Prabhas Next Film Raja Deluxe
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 30 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 7:16 PM IST
  • 550 करोड़ के पार हुई प्रभास की सालार
  • 8वें दिन फिल्म ने 14.21 करोड़ रुपए की कमाई की 

Prabhas Next Film: प्रभास की फिल्म सलार: पार्ट 1-सीजफायर बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है. साल 2023 के आखिरी वीकेंड पर सालार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आठवें दिन भी कम नहीं रहा है. आइए आज जानते हैं सालार ने अबतक कितनी कमाई की और कौन सी अगली फिल्म में सुपरस्टार प्रभास नजर आने वाले हैं? 

पोस्टर देखकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर
प्रभास अपने अगले प्रोजेक्ट पर आगे बढ़ चुके हैं. अभिनेता अगले फिल्म के लिए निर्देशक मारुति के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. फिल्म का एक कॉन्सेप्ट पोस्टर, जिसका शीर्षक जारी कर दिया गया है. पोस्टर देखकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है. कॉन्सेप्ट पोस्टर शुक्रवार को जारी किया गया, जिसका शीर्षक राजा डीलक्स बताया जा रहा है. पोस्टर से यह भी पता चला कि पोंगल पर प्रभास का नया अवतार सामने आएगा. एक्स पर, निर्देशक मारुति ने लिखा, 'उत्साहित हूं! लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहा था. 

रिबेल स्टार प्रभास को बिल्कुल नए अवतार में पेश करते हुए खुशी हो रही है. पोंगल के लिए आप सभी से मुलाकात होगी'. पोस्टर को देखकर ऐसा लग रहा है कि प्रभास 'सलार' के मोनोक्रोम पैलेट को छोड़ रहे हैं. प्रशांत नील निर्देशित फिल्म के विपरीत, आगामी फिल्म का पोस्टर उतना ही रंगीन है जितना हो सकता है. ऐसा लगता है कि रिबेल स्टार इस फिल्म के साथ सभी हिंसा से ब्रेक ले रहे हैं.

ओपनिंग डे से ही ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही सालार 
प्रभास स्टारर सालार की अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और जब ये फिल्म थिएटर में पहुंची तो इसने वाकई धमाका कर दिया. यहां तक कि प्रभास स्टारर फिल्म ने शाहरुख खान की डंकी को भी पीछे छोड़ दिया. क्राइम थ्रिलर ये फिल्म अपने ओपनिंग डे से ही ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है. इस बीच इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. देश के साथ-साथ विदेशों में भी सालार का डंका बज रहा है और दुनियाभर में ये मूवी करोड़ों रुपए का बिजनेस कर चुकी है. 

8वें दिन इतनी की कमाई 
सालार फिल्म की कमाई की बात करें तो इस मूवी ने 90.7 करोड़ से ओपनिंग की थी. इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 56.35 करोड़ कमाए. तीसरे दिन की कमाई 62.05 करोड़ रही. चौथे दिन फिल्म ने 46.3 करोड़ का कलेक्शन किया. पांचवें दिन सालार का कारोबार 24.9 करोड़, छठे दिन 15.6 करोड़ और सातवें दिन 12.1 करोड़ रहा. इसी के साथ सालार की पहले हफ्ते की कमाई 308 करोड़ रुपए हो गई है. वहीं अब फिल्म की रिलीज के आठवें दिन यानी दूसरे फ्राइडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. सालार ने रिलीज के आठवें दिन यानी सेकेंड फ्राइडे को 10.00 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ सालार का आठ दिनों का कुल कारोबार 318.00 करोड़ रुपए हो गया है.

सालार का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 
पहला दिन- 176.52 करोड़
दूसरा दिन-  101.39 करोड़
तीसरा दिन- 95.24 करोड़
चौथा दिन- 76.91 करोड़
पांचवां दिन- 40.17 करोड़
छठवां दिन- 31.62 करोड़
सातवां दिन- 20.78 करोड़
आठवां दिन- 14.21 करोड़
टोटल -  556.84 करोड़

सालार फिल्म दो दोस्ती की कहानी पर है बेस्ड 
सालार को केजीएफ फेम प्रशांत नील ने निर्देशित किया है. फिल्म में प्रभास ने लीड रोल प्ले किया है. वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, जगपति बाबू रेड्डी, टीनू देसाई सहित कई कलाकारों ने दमदार रोल भी निभाया है. ये फिल्म दो दोस्तों की कहानी पर बेस्ड है जो किसी घटना की वजह से एक दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं. सालार फिल्म 22 दिसंबर 2023 को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम जैसी भाषाओं में रिलीज हुई थी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement