Advertisement

प्रेम नाम है मेरा...प्रेम चोपड़ा! शुरुआती दौर में अखबार बेचकर किया गुजारा, फिर यूं बने हिंदी सिनेमा के मशहूर विलेन

facts about villain Prem Chopra: हिंदी सिनेमा के दमदार विलेन प्रेम चोपड़ा का जन्म 23 सितंबर 1935 को लाहौर में हुआ था. अपने किरदार से लोगों को डराने वाले प्रेम असल जिंदगी में काफी साधारण हैं.

प्रेम चोपड़ा
अपूर्वा राय
  • नई दिल्ली,
  • 22 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:19 PM IST
  • प्रेम चोपड़ा का जन्म 23 सितंबर 1935 को लाहौर में हुआ था
  • अपने किरदार से लोगों को डराने वाले प्रेम असल जिंदगी में काफी साधारण हैं

प्रेम चोपड़ा ने अपने फिल्मी करियर में करीब 380 फिल्मों में काम किया है. मगर उनका एक डायलॉग जो आज भी सबकी ज़ुबान पर चढ़ा रहता है, वो है ‘प्रेम नाम है मेरा, प्रेम चोपड़ा…’ दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा का जन्म 23 सितंबर 1935 को लाहौर में हुआ था. वे अपने मां-बाप की तीसरी संतान हैं. प्रेम चोपड़ा के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

शुरुआती दौर में बेचा अखबार

प्रेम चोपड़ा की फैमिली पार्टिशन के बाद शिमला शिफ्ट हो गई थी. यही से प्रेम चोपड़ा की पढ़ाई-लिखाई हुई. उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया. इस दौरान वे कई नाटकों का हिस्सा भी रहे. प्रेम चोपड़ा के पिता चाहते थे कि उनका बेटा डॉक्टर बने, लेकिन वे ग्रेजुएशन करने के बाद हीरो बनने मुंबई आ गए. इस दौरान उन्होंने मुंबई में अखबार बेचने का भी काम किया.

हीरो बनने आए लेकिन बन गए खलनायक

प्रेम चोपड़ा को पहला मौका 1960 में आई फिल्म मुड़-मुड़के ना देख में मिला. इसमें हीरो भारत भूषण थे. बतौर हीरो प्रेम चोपड़ा ने कुछ पंजाबी फिल्मों में काम भी किया लेकिन हिंदी सिनेमा में उन्होंने जिन फिल्मों में हीरो या सेंट्रल कैरेक्टर के तौर पर काम किया, वे फ्लॉप रहीं. लेकिन बतौर खलनायक वे खूब हिट हुए. प्रेम चोपड़ा बॉलीवुड के उन टॉप के कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने विलेन के किरदार से खूब सुर्खियां बटोरीं. प्रेम चोपड़ा की ज्यादातर फिल्में राजेश खन्ना के साथ रहीं और सभी सुपरहिट.

प्रेम चोपड़ा को देख लोग छुपा लेते थे अपनी वाइफ

प्रेम चोपड़ा ने इतनी संजीदगी से विलेन का किरदार निभाया कि उन्हें देखते ही लोग अपनी पत्नियों को छुपा लिया करते थे. दरअसल उन दिनों की फिल्मों में प्रेम चोपड़ा को रोल ही ऐसे मिलते थे जिसमें वे हीरो की बहन और माशूका को छेड़ते दिखाई देते थे. प्रेम चोपड़ा की फिल्में देख लोग उन्‍हें बुरा आदमी समझते, वे उन्‍हें कोसते और बुरा भला कहते थे. अपने किरदार से लोगों को डराने वाले प्रेम असल जिंदगी में काफी साधारण हैं. प्रेम चोपड़ा की शादी राज कपूर की पत्नी कृष्णा की बहन उमा से हुई है. उमा और प्रेम चोपड़ा की तीन बेटियां हैं. प्रेम चोपड़ा के 6 नाती-नातिन हैं. शरमन जोशी प्रेम चोपड़ा के दामाद हैं. उन्होंने प्रेम चोपड़ा की छोटी बेटी प्रेरणा से शादी की है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement