Advertisement

Priyanka Chopra Reaches Hyderabad: पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ हैदराबाद पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, इस फिल्म की शूटिंग के लिए भारत वापसी

प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ हैदराबाद पहुंचीं. वह एस.एस. राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' के अगले शेड्यूल की शूटिंग के लिए भारत लौटी हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 26 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:17 PM IST

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर भारत लौट आई हैं. रविवार को वह अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ हैदराबाद एयरपोर्ट पर नजर आईं. परिवार का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. एयरपोर्ट पर निक जोनस अपनी बेटी मालती को गोद में लिए दिखाई दिए, जिसकी तस्वीरों और वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया.

'वाराणसी' की शूटिंग के लिए लौटीं एक्ट्रेस
रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा एस.एस. राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग के अगले शेड्यूल के लिए हैदराबाद पहुंची हैं. फिल्म का आधिकारिक टाइटल नवंबर 2025 में हैदराबाद में आयोजित ग्लोबट्रॉटर इवेंट में सामने आया था. इसके बाद 18 जुलाई को प्रियंका के जन्मदिन पर मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक भी जारी की थी.

एयरपोर्ट लुक ने भी खींचा ध्यान
हैदराबाद एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा बेहद सिंपल और कम्फर्टेबल लुक में दिखाई दीं. उन्होंने डार्क ब्राउन को-ऑर्ड सेट, कैप और सनग्लासेस पहन रखे थे. वहीं निक जोनस ब्लैक आउटफिट में नजर आए. सबसे ज्यादा ध्यान उस पल ने खींचा जब निक अपनी बेटी मालती को गोद में लेकर एयरपोर्ट से बाहर निकले. यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पॉडकास्ट में निक को लेकर किया था खुलासा
हैदराबाद पहुंचने से कुछ समय पहले प्रियंका ने जोनस ब्रदर्स के पॉडकास्ट 'Hey Jonas' में निक जोनस के बारे में दिलचस्प बात शेयर की थी. उन्होंने बताया था कि निक कई बार बॉलीवुड की खबरें उनसे भी ज्यादा जानते हैं. प्रियंका ने मजाकिया अंदाज में कहा कि कई बार निक उन्हें ऐसी जानकारी दे देते हैं, जिसके बारे में उन्हें खुद भी पता नहीं होता.

लंबे समय बाद भारतीय सिनेमा में वापसी
'वाराणसी' के जरिए प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं. फिल्म का निर्देशन एस.एस. राजामौली कर रहे हैं और इसमें महेश बाबू भी अहम भूमिका में हैं. फिलहाल प्रियंका का हैदराबाद पहुंचना इसी फिल्म के अगले शूटिंग शेड्यूल से जोड़कर देखा जा रहा है.
 

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement