Advertisement

प्रियंका की इस अंगूठी को खरीदने के लिए निक जोनस ने बेच दिया था अपना स्टोर, जानिए कीमत

इंटरव्यू के दौरान देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि पति निक जोनस की दी हुई अंगूठी उन्हें सबसे प्यारी है, प्रियंका ने बातचीत में कहा, मेरी सगाई की अंगूठी मुझे बीते दिनों की याद दिलाती है.

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 10 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 1:27 PM IST
  • प्रियंका को है निक की दी हुई अंगूठी से खास प्यार
  • सगाई के वक्त दी थी ये अंगूठी

बॉलीवुड हो या हॉलीवुड हर जगह अपने अभिनय से सबके दिलों पर राज करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने कामयाबी तो हासिल की ही है, साथ ही निक जोन्स जैसा हमसफर भी उन्हें मिला है, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने पति निक जोनस की दी हुई अंगूठी को सबसे प्यारी और महंगी चीज बताई. 

सगाई की अंगूठी प्रियंका को है प्यारी 

इंटरव्यू के दौरान देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि पति निक जोनस की दी हुई अंगुठी उन्हें सबसे प्यारी है, प्रियंका ने बातचीत में कहा,  मेरी सगाई की अंगूठी मुझे बीते दिनों की याद दिलाती है. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी साल 2018 में हुई थी. 

प्रियंका की रिंग खरीदने के निक ने बेच दिया था स्टोर

दोनों की सगाई के वक्त एक अंगूठी की खूब चर्चा हुई थी, ये वही अंगूठी थी जिसे खरीदने के लिए निक जोनस को अपना एक स्टोर तक बेचना पड़ गया था. निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को जो अंगूठी  गिफ्ट की थी, उसकी कीमत लगभग 2 लाख डॉलर थी. 

परिवार को बताया जन्नत

इस इंटरव्यू में जब प्रिंयका चोपड़ा से स्वर्ग के बारे में पुछा गया, तो प्रियंका ने अपने परिवार के साथ रहने को अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल बताया, और अपने परिवार वाले को जन्नत बताया.  प्रियंका ने कहा कि मुझे अपने परिवार वालों के साथ अपने घर पर रहना बेहद ही पंसद है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement