Advertisement

चंडीगढ़ में शादी कर सकते हैं राजकुमार राव और पत्रलेखा

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा पिछले काफी समय से एक साथ हैं. जब से दोनों के रिश्ते के बारे में फैंस को पता चला है, वे हर पल उनसे जुड़ी खबरों के इंतजार में रहते हैं. खासकर कि दोनों की शादी से जुड़ी खबरों के लिए. 

साभार: इंस्टाग्राम
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 09 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 6:07 PM IST
  • फिल्म 'सिटीलाइट्स' में आए थे साथ नजर
  • काफी समय से हैं रिलेशनशिप में

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा पिछले काफी समय से एक साथ हैं. जब से दोनों के रिश्ते के बारे में फैंस को पता चला है, वे हर पल उनसे जुड़ी खबरों के इंतजार में रहते हैं. खासकर कि दोनों की शादी से जुड़ी खबरों के लिए. 

बहुत से लोग जानना चाहते हैं कि उनके चहेते कलाकार कब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. और अब विक्की कौशल व कैटरीना कैफ की शादी की खबरों के बीच राजकुमार और पत्रलेखा की शादी की खबरें भी आ रही हैं. कुछ समय पहले, ईटाइम्स के हवाले से यह कहा गया कि राजकुमार और पत्रलेखा नवंबर के महीने में दिवाली के बाद शादी कर सकते हैं. 

चंडीगढ़ में होगी शादी: 

उनकी शादी की तारीख 10 से 12 नवंबर बताई जा रही है. साथ ही, पहले बताया गया था कि वे भी विक्की और कैटरीना की तरह राजस्थान में शादी करेंगे. लेकिन हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, राजकुमार और पत्रलेखा चंडीगढ़ में शादी कर रहे हैं. 

ईटाइम्स के मुताबिक उनके एक करीबी सूत्र का कहना है कि राजकुमार और पत्रलेखा ने बॉलीवुड के कुछ खास लोगों को ही शादी का निमंत्रण दिया है. पत्रलेखा का परिवार शिलांग से चंडीगढ़ पहुंच चुका है और जल्द ही राजकुमार का परिवार भी पहुंच रहा है. 

सूत्र का कहना है कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए राजकुमार और पत्रलेखा कम से कम लोगों की उपस्थिति में शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं. 

ये भी पढ़ें:

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement