Advertisement

Rakesh Bedi gets 1 crore: धुरंधर के जमील जमाली को मेकर्स की ओर से 1 करोड़ का बोनस, राकेश बेदी की दमदार एक्टिंग पर फिदा हुए प्रोड्यूसर्स

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की अपार सफलता में दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी द्वारा निभाए गए 'जमील जमाली' के किरदार ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद, फिल्म के मेकर्स ने राकेश बेदी की मेहनत का सम्मान करते हुए उन्हें 1 करोड़ रुपए बोनस के रूप में देने का फैसला लिया है.

Rakesh Bedi
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:21 AM IST
  • जमील जमाली के किरदार से इम्प्रेश हुए मेकर्स
  • राकेश बेदी को मिलेगी 1 करोड़ की राशि बोनस के रूप में

'धुरंधर 2' रिलीज के बाद से लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड बनाए हैं, वहीं इसके किरदार भी दर्शकों के बीच खूब पसंद किए जा रहे हैं. खास तौर पर राकेश बेदी द्वारा निभाया गया जमील जमाली का किरदार लोगों के दिलों में खास जगह बना चुका है. अब उनकी इसी दमदार परफॉर्मेंस को देखते हुए मेकर्स ने उन्हें एक करोड़ रुपए बोनस के रूप में देने का फैसला किया है.

जमील जमाली के किरदार ने जीता दिल
फिल्म में राकेश बेदी का किरदार जमील जमाली दर्शकों को काफी पसंद आया. उनके अभिनय, डायलॉग डिलीवरी और स्क्रीन प्रेजेंस की हर तरफ चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों तक दर्शक उनके काम की तारीफ करते नजर आए.

फिल्म की सफलता में उनके किरदार का अहम योगदान माना जा रहा है. यही वजह है कि मेकर्स भी उनकी मेहनत और परफॉर्मेंस से बेहद खुश हैं.

मेकर्स ने दिया 1 करोड़ रुपए का बोनस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने राकेश बेदी को 1 करोड़ रुपए का बोनस देने का फैसला किया है. बताया जा रहा है कि यह रकम उनकी शानदार एक्टिंग और फिल्म को मिली सफलता के सम्मान के तौर पर दी जा रही है.
सूत्रों के अनुसार, मेकर्स का मानना है कि राकेश बेदी ने अपने किरदार को यादगार बनाने में पूरी जान लगा दी. इसी खुशी में उन्हें यह अतिरिक्त राशि बोनस के रूप में दी गई है.

पहले कितनी थी फीस?
बताया जा रहा है कि शुरुआत में राकेश बेदी को 'धुरंधर' की दोनों फिल्मों के लिए 50 लाख रुपए फीस ऑफर की गई थी. लेकिन फिल्म को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स और उनके अभिनय की सराहना के बाद निर्देशक आदित्य धर और प्रोड्यूसर्स ने उन्हें अलग से 1 करोड़ रुपए का चेक दिया. 

बॉक्स ऑफिस पर अब भी बरकरार है जलवा
'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज हुई थी और रिलीज के कई हफ्तों बाद भी सिनेमाघरों में मजबूती से बनी हुई है. फिल्म ने अब तक भारत में 1122.49 करोड़ रुपए नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 1766.06 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है. यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई है.

ये भी पढ़ें 

 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement