Advertisement

Ram Charan and Upasana Become Parents: राम चरण बने जुड़वा बच्चों के पिता, मेगास्टार चिरंजीवी ने खुद दी खुशखबरी की जानकारी

राम चरण औप उपासना एक बार फिर से माता-पिता बन चुके हैं. उनकी पत्नी उपासना ने इस बार जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है.

राम चरण और उपासना बने जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:49 AM IST
  • राम चरण और उपासना के घर गूंजी किलकारी
  • दोबारा कपल बने पेरेंट्स

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता राम चरण और उनकी पत्नी, बिजनेसवुमन उपासना कोनिडेला के घर खुशियों ने दस्तक दी है. साल 2026 में उपासना ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है. कपल को एक बेटा और एक बेटी हुए हैं. इसके साथ ही राम चरण और उपासना अब तीन बच्चों के माता-पिता बन गए हैं. इस खुशखबरी के सामने आने के बाद कपल के लिए फैंस और शुभचिंतकों की ओर से सोशल मीडिया पर बधाइयों की झड़ी लग गई है.

चिरंजीवी ने दी खुशखबरी की पुष्टि
इस खबर की आधिकारिक पुष्टि राम चरण के पिता और मेगास्टार चिरंजीवी ने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए की. उन्होंने फैंस को बताया कि शनिवार को उनकी बहू उपासना ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है. चिरंजीवी ने अपने मैसेज में लिखा कि पूरे परिवार के लिए यह पल बेहद खुशी और आशीर्वाद से भरा हुआ है. इस खुशी को शेयर करते हुए उन्होंने बहू उपासना और दोनों बच्चों के हेल्थ की भी जानकारी दी. उन्होंने साफ किया कि मां और दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं. अपने पोस्ट में उन्होंने सभी शुभचिंतकों का दिल से धन्यवाद किया, जिन्होंने प्रार्थनाएं और प्यार भेजा था.

परिवार में दोगुनी नहीं, तिगुनी खुशी
राम चरण और उपासना की पहले से एक बेटी है, जिसका नाम क्लिन कारा है. क्लिन कारा का जन्म जून 2023 में हुआ था. अब जुड़वा बेटे-बेटी के आने से परिवार में खुशियों की संख्या और बढ़ गई है. दादा-दादी बनने की खुशी चिरंजीवी और सुरेखा के चेहरे पर साफ नजर आ रही है. उन्होंने इस पल को परिवार के लिए 'ईश्वर का आशीर्वाद' बताया.

दिवाली 2025 में मिल चुके थे जुड़वा बच्चों के संकेत
दिवाली 2025 के दौरान उपासना कोनिडेला ने सोशल मीडिया पर अपने बेबी शावर का एक वीडियो शेयर किया था. उस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "इस दिवाली सब कुछ दोगुना है. जश्न भी, प्यार भी और आशीर्वाद भी." उस वक्त से ही फैंस अंदाजा लगा रहे थे कि कपल जुड़वा बच्चों का स्वागत करने वाला है, जिसे अब परिवार ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है.

राम चरण और उपासना की शादी और पारिवारिक पृष्ठभूमि
राम चरण और उपासना कोनिडेला की शादी जून 2012 में हुई थी. इससे पहले दिसंबर 2011 में दोनों की सगाई हुई थी. दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे और शादी से पहले अच्छे दोस्त भी रहे हैं. उपासना, अपोलो हॉस्पिटल्स के संस्थापक डॉ. प्रताप सी. रेड्डी की पोती हैं, जबकि राम चरण साउथ और अब भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेतों में से एक और साउथ के मेगा स्टार चिरंजीवी के बेटे हैं.

फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से मिल रही बधाइयां
जैसे ही जुड़वा बच्चों के जन्म की खबर सामने आई, देशभर से बधाई संदेश आने लगे. खासकर दक्षिण भारत, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक में फैंस के बीच खुशी का माहौल है. सोशल मीडिया पर लोग राम चरण और उपासना के परिवार के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद भेज रहे हैं.

 

ये भी पढ़ें


 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement