राम गेपाल वर्मा ने हाल ही में फिल्म के दूसरे भाग यानी Dhurandhar 2 The Revenge को लेकर भी बड़ी उम्मीदें जताई हैं. उनका कहना है कि अगर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 1500 से 2000 करोड़ रुपये के बीच कमाई कर लेती है, तो इससे साउथ की फिल्मों के बिजनेस पर भी असर पड़ सकता है.
'धुरंधर 2'को लेकर क्या बोले राम गोपाल वर्मा
वैरायटी इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में राम गोपाल वर्मा ने निर्देशक Aditya Dhar की इस फिल्म को लेकर अपनी राय शेयर की. जब उनसे फिल्म से जुड़ी उम्मीदों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि यह फिल्म शानदार प्रदर्शन करेगी. उनके अनुसार दर्शकों ने पहले भाग में कहानी और किरदारों के साथ गहरा जुड़ाव महसूस किया है, इसलिए वह दूसरे भाग में भी उसी कहानी की आगे की यात्रा को देखने के लिए उत्साहित हैं.
उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म के दोनों हिस्सों की शूटिंग लगभग साथ-साथ की गई थी. ऐसे में इसे एक ही फिल्म की कहानी को दो भागों में बांटकर पेश करने जैसा माना जा सकता है.
'बाहुबली' की तरह दो भागों में बंटी कहानी
राम गोपाल वर्मा ने कहा कि यह किसी पुरानी फ्रेंचाइजी की तरह नहीं है, बल्कि इसकी कहानी कुछ हद तक Baahubali फिल्मों की तरह आगे बढ़ती है. उनके मुताबिक 'धुरंधर 2' पहले भाग से भी बेहतर बिजनेस कर सकती है. उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म का दक्षिण भारत में भी काफी जोर-शोर से प्रमोशन किया जा रहा है, जिससे वहां भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है.
बॉलीवुड में बदली एक्शन की भाषा
राम गोपाल वर्मा का मानना है कि 'धुरंधर' ने बॉलीवुड में एक्शन दिखाने के तरीके को बदल दिया है. उनके अनुसार अब दर्शक हवा में उड़ते हुए और अवास्तविक फाइट सीन देखने के बजाय ज्यादा वास्तविक एक्शन सीन को पसंद कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि अगर 'धुरंधर 2' 1500 से 2000 करोड़ रुपये तक की कमाई कर लेती है, तो यह साउथ फिल्मों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है. उनके मुताबिक कई साउथ फिल्में अब भी पुराने स्टाइल के एक्शन फॉर्मेट पर आधारित होती हैं.
ट्रेलर की भी की जमकर तारीफ
शनिवार को फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' का ट्रेलर रिलीज किया गया. इसके बाद राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर एक पोस्ट करते हुए निर्देशक आदित्य धर और फिल्म की तारीफ की.
उन्होंने लिखा, 'यह स्ट्रैटोस्फेरिक लेवल है… @AdityaDharFilms रिवेंज के साथ पूरी रफ्तार में हैं #Dhurandhar2.'
यह कलाकार आएंगे नजर
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ R. Madhavan, Arjun Rampal, Sanjay Dutt, Danish Pandor, Rakesh Bedi और Sara Arjun भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का पहला भाग पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुआ था और उसने दुनिया भर में करीब 1300 करोड़ रुपये की कमाई की थी. अब इसके सीक्वल से भी उसी तरह की सफलता की उम्मीद की जा रही है.
बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों से होगी टक्कर
शुरुआत में 'धुरंधर 2' की टक्कर Yash की फिल्म Toxic से होने वाली थी. हालांकि बाद में 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट 19 मार्च से बढ़ाकर 4 जून कर दी गई, जिससे यह टकराव टल गया.
अब यह स्पाई थ्रिलर 19 मार्च को रिलीज होगी और इसका मुकाबला Pawan Kalyan की फिल्म Ustaad Bhagat Singh से होगा. यह फिल्म Vijay की फिल्म Theri का रीमेक बताई जा रही है. दोनों फिल्में 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी, जबकि 18 मार्च की शाम को इनके पेड प्रीव्यू भी रखे गए हैं.
ये भी पढ़ें