Advertisement

Ramayana Teaser Released : 'रामायण' के टीजर में दिखी सीता-लक्ष्मण की झलक, यश के रावण लुक ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

हनुमान जयंती के पावन पर्व पर मेकर्स ने रणबीर कपूर स्टारर रामायण का पहला टीजर रिलीज कर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है. 2 मिनट 38 सेकंड का यह टीजर रामायण काल की भव्यता और युद्ध के खौफनाक दृश्यों से भरा हुआ है.

रामायण टीजर लॉन्च
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:56 AM IST

मेकर्स ने रामायण का पहला टीजर हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर लॉन्च कर दिया है. फैंस के मन में टीजर को लेकर काफी उत्सुकता थी. टीजर लगभग 2 मिनट और 38 सेकंड का है. टीजर को देखकर लग रहा है कि दीपावली पर फैंस को एक ऐसी ऐतिहासिक फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा, जो सालों तक के लिए उनके मन में बस जाएगी.

कैसा है रामायण का पहला टीजर
टीजर की शुरुआत युद्ध से होती है, जहां एक किले में आग लगी है और एक विशाल पक्षी उसके ऊपर मंडरा रहा है. हर तरफ लोग इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं, जिसमें एक विशाल निशाचर उनको पैरों तले रौंदता नजर आ रहा है. इसके बाद दूसरी छवि में एक पहाड़ पर एक योद्धा खड़ा है, धनुष को जमीन पर टिकाकर. हालांकि उसका चेहरा नहीं पता चलता है कि वह कौन है. जैसे-जैसे टीजर आगे बढ़ता है, राम की भूमिका में रणबीर कपूर की भव्य एंट्री दिखाई जाती है, जिसमें लोग उन पर पुष्प वर्षा करते दिख रहे हैं.

टीजर में रणबीर के योद्धा अवतार की झलक भी मिलती है, साथ ही सीता और लक्ष्मण के साथ उनके वनवास के महत्वपूर्ण पल भी दिखाए गए हैं. अंत में मेकर्स ने यश के रावण वाले लुक की हल्की-सी झलक दिखाई लेकिन चेहरा नहीं दिखाया, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी.
हालांकि यह टीजर है, तो इसे टीजर की तरह ही पेश किया गया है, जिसमें कहानी का ग्लिम्प्स पेश किया गया. लेकिन कौन सा एक्टर किस किरदार में है, इसकी पुष्टि अभी ठीक से नहीं हो रही.

मेकर्स ने लिखा
फिल्म का टीजर शेयर करते हुए नमित मल्होत्रा ने लिखा कि राम इसलिए महान हैं क्योंकि उन्होंने हमेशा ऐसे फैसले लिए जो व्यक्तिगत इच्छा से बड़े थे. जहां कर्तव्य को इच्छा पर, और त्याग को स्वयं से ऊपर रखा गया. उनके मुताबिक, राम की विरासत आज भी इंसानियत को मजबूत करती है और यह भरोसा देती है कि अच्छाई का रास्ता हर संकट को शांत कर सकता है.

दो भाग में आएगी फिल्म...
दो भागों में बनने वाली इस फिल्म के बारे में निर्देशक नितेश तिवारी ने कहा, 'रामायण की महानता उसकी भावनात्मक गहराई में है. यह सिर्फ अच्छाई और बुराई की कहानी नहीं, बल्कि फैसलों, उनके नतीजों और धर्म की कहानी है. राम की यात्रा बहुत मानवीय है, और हमने उसी सच्चाई को पकड़ने की कोशिश की है.'

 

ये भी पढ़ें 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement