scorecardresearch

पहले रणबीर नहीं करना चाहते थे रामायण, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि बेटी के कारण लेना पड़ा फैसला

न्यूयॉर्क में हुए एक खास प्रीव्यू के दौरान रणबीर ने बताया कि 4 साल पहले उन्हें लगा था कि वह इस महान भूमिका के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे. लेकिन नवंबर 2022 में बेटी राहा के जन्म और पिता बनने के अहसास ने उनकी पूरी लाइफस्टाइल और सोच बदल दी.

रणबीर पहले नहीं करना चाहते थे रामायण फिल्म रणबीर पहले नहीं करना चाहते थे रामायण फिल्म

नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण', जिसमें रणबीर कपूर और साई मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे, उसका पहला टीजर मेकर्स कल भारत में लॉन्च करने जा रही है. टीजर रिलीज में ये साफ हो जाएगा कि कौन से एक्टर किस रोल में हैं. टीजर लॉन्च से पहले फिल्म का एक खास IMAX प्रीव्यू न्यूयॉर्क में रखा गया. इसी दौरान रणबीर कपूर ने बताया कि उन्होंने शुरुआत में यह फिल्म करने से मना कर दिया था. लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि वह यह फिल्म करने के लिए मान गए. 

मुझे नहीं लगा कि मैं इस भूमिका के लायक... 
शो में Q&A सेशन रखा गया, उसके दौरान रणबीर ने खुलासा किया कि चार साल पहले जब उन्हें 'रामायण' फिल्म ऑफर किया गया, तो उन्होंने तुरंत उसके लिए मना कर दिया था. आगे उन्होंने हां करने की वजह भी बताई. उनका कहना था कि जब नमित ने उन्हें इस फिल्म का ये पार्ट ऑफर किया, तब उनका पहला रिएक्शन यही थी कि वह इस रोल के लिए फिट नहीं हैं. उन्हें लगा कि वह इस किरदार के साथ पूरा न्याय नहीं कर पाएंगे. लेकिन धीरे-धीरे यह डर खुशी में बदल गई, उन्होंने बताया कि ऐसे अवसर जीवन में बहुत कम मिलते हैं.

बेटी राहा ने बदल दी दिशा
रणबीर ने बताया कि उनका फैसला बदलने में उनकी बेटी राहा का जन्म सबसे बड़ा कारण बना. उन्होंने कहा कि उसी समय उनकी जिंदगी में बहुत कुछ बदल रहा था. उनके मुताबिक, 'मैं अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव चाहता था. मैं पहली बार पिता बना था, और ठीक उसी समय राम जैसा किरदार निभाने का मौका मिलना मेरे लिए एक बड़ा और खूबसूरत संयोग था. इसने मुझे एक नई दिशा दी.'

रणबीर और आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा का स्वागत नवंबर 2022 में किया था. रणबीर का कहना है कि पिता बनने के बाद उनका नजरिया और जिम्मेदारियां दोनों बदलीं, और उसी बदलाव ने उन्हें रामायण के लिए हां कहने को भी प्रेरित किया.
 

ये भी पढ़ें