Advertisement

Ramayana Advance Booking: 'रामायण' देखने के लिए जेब करनी होगी ढीली, मुंबई में ₹2770 तक पहुंची टिकट की कीमत, रिलीज से पहले हुई करोड़ों की बुकिंग

फिल्म की एडवांस बुकिंग में हिंदी वर्जन सबसे आगे है. इससे करीब 4.62 करोड़ रुपए की कमाई हुई है. वहीं, कन्नड़ वर्जन से 24.92 लाख रुपए की बुकिंग दर्ज की गई. तेलुगु वर्जन से अब तक 47,400 रुपए की कमाई हुई है.

Ramayana
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:57 PM IST
  • एक दिन से भी कम समय में 4.88 करोड़ की बुकिंग
  • मुंबई में सुबह 6:45 बजे से रात 11:45 बजे तक शो

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण: द राइज ऑफ ए लीजेंड' को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट है. दिवाली पर रिलीज होने वाली इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही टिकटों की बिक्री तेज हो गई है. फिल्म ने एक दिन से भी कम समय में देशभर में करीब 4.88 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग कर ली है. लगभग 85 हजार टिकट बिक चुके हैं. फिल्म देखने के लिए दर्शकों को प्रीमियम सीटों के लिए ज्यादा पैसे भी खर्च करने पड़ रहे हैं. मुंबई के एक सिनेमाघर में रिक्लाइनर सीट की कीमत 2,770 रुपए तक पहुंच गई है.

एक दिन से भी कम समय में 4.88 करोड़ की बुकिंग
Sacnilk के मुताबिक, बुधवार सुबह 8 बजे तक फिल्म की एडवांस बुकिंग 104 शहरों में दर्ज की गई. ब्लॉक बुकिंग को हटा दें, तो फिल्म ने करीब 3.05 करोड़ रुपए की कमाई की है. शुरुआती आंकड़ों से पता चलता है कि फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अच्छी दिलचस्पी है. दिल्ली-NCR एडवांस बुकिंग के मामले में सबसे आगे है. यहां 18,674 टिकटों से करीब 1.42 करोड़ रुपए की बुकिंग हुई है. वहीं, मुंबई में 14,823 टिकटों की बिक्री से लगभग 1.01 करोड़ रुपए की कमाई हुई. पुणे, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे शहरों में भी फिल्म के टिकट बिक रहे हैं.

हिंदी वर्जन की सबसे ज्यादा डिमांड
फिल्म की एडवांस बुकिंग में हिंदी वर्जन सबसे आगे है. इससे करीब 4.62 करोड़ रुपए की कमाई हुई है. वहीं, कन्नड़ वर्जन से 24.92 लाख रुपए की बुकिंग दर्ज की गई. तेलुगु वर्जन से अब तक 47,400 रुपए की कमाई हुई है. फिल्म की बुकिंग मंगलवार को शुरू हुई थी. शुरुआत में टिकटों की बिक्री धीमी रही. इसकी वजह धर्मा प्रोडक्शंस और सिनेमाघरों के बीच कमाई के बंटवारे को लेकर विवाद बताया गया. बाद में फिल्म के निर्माताओं ने देशभर में बुकिंग शुरू होने की घोषणा की.

मुंबई में सुबह 6:45 बजे से रात 11:45 बजे तक शो
मुंबई में फिल्म देखने के लिए दर्शकों को कई समय के शो मिल रहे हैं. बुक माय शो के मुताबिक, लोअर परेल स्थित PVR ICON: Phoenix Palladium में 5 और 6 नवंबर के कुछ IMAX 3D शो के लिए रिक्लाइनर सीट की कीमत 2,770 रुपए रखी गई है. शहर में फिल्म का सबसे पहला शो सुबह 6:45 बजे और आखिरी शो रात 11:45 बजे से होना है. इससे साफ है कि सिनेमाघर अलग-अलग समय पर शो रखकर ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने की तैयारी में हैं.

रणबीर राम, साई पल्लवी सीता और यश बनेंगे रावण
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं. साई पल्लवी सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, अनुपम खेर और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी. इसे IMAX समेत दूसरे प्रीमियम फॉर्मेट में भी दिखाया जाएगा. 'रामायण' को पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री कर दिया गया है. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने दशहरे के मौके पर इसका ऐलान किया था.

दिवाली 2026 में रिलीज होगी पहली फिल्म
'रामायण: द राइज ऑफ ए लीजेंड' 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. विदेशों में फिल्म की रिलीज की जिम्मेदारी सोनी पिक्चर्स संभालेगी. इसकी कहानी दो हिस्सों में दिखाई जाएगी. दूसरे भाग यानी 'रामायण: पार्ट टू' को दिवाली 2027 पर रिलीज हो सकती है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement