Advertisement

Ranbir-Alia Wedding: आलिया-रणबीर की मेहंदी में नीतू कपूर ने लगवाई ऋषि के नाम की मेहंदी...इमोशनल हुए फैंस

हाल ही में नीतू ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके हाथों में मेहंदी लगी हुई है और उसमें उनके दिवंगत पति ऋषि कपूर का नाम लिखा हुआ है. नीतू ने यह तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की है. दरअसल नीतू कपूर के लिए यह मौका इसलिए भी खास है क्योंकि आज से ठीक 43 साल पहले 13 अप्रैल 1979 को ही नीतू और ऋषि की शादी हुई थी.

Neetu Kapoor Mehendi
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 1:55 PM IST
  • कई फिल्मों में किया एक साथ काम 
  • 13 अप्रैल को ही हुई थी ऋषि-नीतू की सगाई

शुरुआत में रणबीर और आलिया की शादी की खबरों पर चुप्पी साधे नीतू कपूर ने अब धीरे-धीरे फंक्शन की तस्वीरें शेयर करना शुरू कर दिया है. अभी कल ही नीतू ने इस खबर पर मुहर लगाई थी कि दोनों एक्टर्स शादी कर रहे हैं और अब उन्होंने मेहंदी सेरेमनी की एक तस्वीर शेयर की है. नीतू कपूर को बेटी ऋद्धिमा कपूर के साथ वेन्यू के बाहर देखा गया जहां दोनों ने पैपराजी के लिए पोज किया.

इसी दिन हुई थी नीतू-ऋषि की सगाई

हाल ही में नीतू ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके हाथों में मेहंदी लगी हुई है और उसमें उनके दिवंगत पति ऋषि कपूर का नाम लिखा हुआ है. नीतू ने यह तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की है. दरअसल नीतू कपूर के लिए यह मौका इसलिए भी खास है क्योंकि आज से ठीक 43 साल पहले 13 अप्रैल 1979 को ही नीतू और ऋषि की शादी हुई थी. ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था. वह ल्यूकेमिया से पीड़ित थे. वह 67 साल के थे.

कई फिल्मों में किया एक साथ काम 
ऋषि और नीतू कपूर की मुलाकात 1974 में आई फिल्म 'जहरीला इंसान' के सेट पर हुई थी. उन्होंने 1980 में शादी कर ली. ऋषि और नीतू कपूर ने खेल खेल में, रफू चक्कर, कभी कभी, अमर अकबर एंथनी, दुनिया मेरी जेब में और जिंदा दिल जैसी कई अन्य फिल्मों में साथ काम किया. शादी के बाद दोनों एक्टर्स लव आज कल, दो दूनी चार, जब तक है जान और बेशरम जैसी फिल्मों में साथ नजर आए. इस फिल्म में रणबीर कपूर भी थे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement