Advertisement

एक दूजे के हुए रणबीर और आलिया, करीबी लोगों के बीच लिए फेरे

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं. इस स्टार कपल की मेहंदी सेरेमनी बुधवार दिन में आयोजित की गई थी. वहीं शाम में संगीत सेरेमनी हुई.

रणबीर और आलिया
gnttv.com
  • मुंबई,
  • 14 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 1:10 PM IST
  • बुधवार को थी मेहंदी और संगीत सेरेमनी
  • करीबी लोगों के बीच हुए फेरे

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूजे के हो गए हैं. दोनों ने पाली हिल स्थित अपने घर 'वास्तु' में सात फेरे लिए. शादी के बाद अब फैंस को दोनों की पहली झलक का इंतजार है. वहीं, ऐसा कहा जा रहा है कि आज शाम 7 बजे ये कपल अपने घर के बाहर मीडिया को पोज देगा. 

बुधवार को थी मेहंदी और संगीत सेरेमनी
इस स्टार कपल की मेहंदी सेरेमनी बुधवार दिन में आयोजित की गई थी. वहीं शाम में संगीत सेरेमनी हुई. इस दौरान मेहमानों ने अपने पसंदीदा गानों पर जमकर डांस किया. बेटे की शादी में नीतू कपूर ने भी खूब डांस किया. रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा ने डांस मास्टर राजेंद्र सिंह के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं.

करीबी लोगों के बीच हुए सात फेरे
आलिया और रणबीर ने दोपहर करीब तीन बजे पंजाबी रीति-रिवाज से सात फेरे लिए. इस इंटिमेट वेडिंग में सिर्फ 28 मेहमानों को ही बुलाया गया था. इसमें आलिया और रणबीर के कुछ करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल रहे. 

ब्रह्मास्त्र के सेट पर करीब आए आलिया-रणबीर
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लव स्टोरी ब्रह्मास्त्र के सेट से शुरू हुई थी. हालांकि आलिया कई मौकों पर यह कबूल कर चुकी हैं कि रणबीर उनके क्रश थे. आलिया ने सोशल मीडिया के जरिए रणबीर संग अपने रिश्ते का ऐलान किया था. दोनों अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आने वाले हैं. यह फिल्म इसी साल 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement