Advertisement

DON 3: एक्शन से भरपूर होगी डॉन 3...रणवीर सिंह-कियारा आडवाणी की स्पेशल ट्रेनिंग के लिए थाइलैंड से आएगा स्पेशलिस्ट

फरहान अख्तर की डॉन का क्रेज चाहने वालों के सिर चढ़कर बोलता है. फैंस को इसके पार्ट 3 का बेसब्री से इंतजार है.रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी फिल्म के लिए खास ट्रेनिंग लेंगे.

Don 3
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 26 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 4:28 PM IST

प्रतिष्ठित डॉन फ्रेंचाइजी की बहुप्रतीक्षित तीसरी किस्त के लिए फैंस एक्साइटेड हैं. पिछले साल,डॉन 3 का फर्स्ट लुक टीज़र रिलीज के साथ ये कंफर्म हो गया था कि फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. अब,कियारा आडवाणी का नाम दूसरी लीड के लिए कंफर्म है और फैंस इसे लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. स्क्रीन पर इस फ्रेश जोड़ी को साथ देखना काफी मजेदार होगा.अब रोमांच को बढ़ाते हुए, एक हालिया रिपोर्ट से पता चला है कि रणवीर और कियारा थाईलैंड के मार्शल आर्ट स्पेशलिस्ट के मार्गदर्शन में अपने एक्शन स्किल्स सीखेंगे.

एक्शन से भरपूर होगी फिल्म
मिड-डे की एक हालिया अपडेट के अनुसार, रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी आने वाली फिल्म 'डॉन 3' में साथ आ रहे हैं.फिल्म में आपको जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. डायरेक्टर फरहान अख्तर भी फिल्म के एक्शन सीन को अलग लेवल पर ले जाने को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं.साल 1978 में अमिताभ बच्चन ने ‘डॉन’ बनकर पर्दे पर हलचल मचा दी थी.इसके बाद फरहान अख्तर ने शाहरुख खान के साथ ‘डॉन’ की रीमेक बनाई जोकि साल 2006 में रिलीज हुई थी.साल 2009 में ‘डॉन 2’ रिलीज आई.अब फरहान अख्तर ‘डॉन 3’ लेकर आ रहे हैं.पिछले साल वॉर, एक्शन, पठान जैसी कई एक्शन बेस्ड फिल्में रिलीज हुईं इस फिल्म के जरिए फरहान एक्शन फिल्मों में फ्रेशनेस जोड़ना चाहते हैं.

क्या है बजट?
जानकारी के अनुसार रणवीर और कियारा मार्च के अंत तक ट्रेनिंग लेना शुरू कर देंगे.यह ध्यान रखते हुए कि वो इंटेंस सीन के लिए तैयार रहें इसके लिए थाईलैंड के मार्शल आर्ट स्पेशलिस्ट को बुलाया गया है जो उन्हें इसके लिए गाइड करेंगे.फरहान अख्तर का प्लान ‘डॉन 3’ को एक ग्लोबल फिल्म बनाने का है, जो यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स को टक्कर देगी. इसके साथ ही ‘डॉन 3’ में हॉलीवुड लेवल का एक्शन होगा.ये फिल्म 275 करोड़ रुपये के बजट में बनेगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement