scorecardresearch
Advertisement

Don 3 Teaser: अमिताभ-शाहरुख के बाद अब डॉन बने Ranveer Singh, देखें डॉन 3 का टीजर देख क्या बोले लोग

डॉन 3 के टाइटल अनाउंसमेंट के साथ ही नए डॉन का लुक सामने आ गया है. रणवीर सिंह डॉन के अवतार में खूब जम रहे हैं. इससे पहले अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान भी डॉन के किरदार में दर्शकों का दिल जीत चुके हैं. अब रणवीर सिंह के सामने डॉन की विरासत को आगे ले जाने की चुनौती है. तीसरा सीक्वल मनोरंजन की दुनिया में एक नया डॉन पेश कर रहा है. टाइटल अनाउंसमेंट के 1 मिनट 58 सेकेंड के वीडियो में शुरू से आखिरी तक रणवीर सिंह ही छाए हैं.