Ranveer Singh Chamundeshwari Darshan: रणवीर सिंह ने उड़ाया था मजाक, अब मां चामुंडेश्वरी के मंदिर में मांगी माफी

'कांतारा' के पवित्र 'दैव नर्तन' अपमान विवाद में घिरे अभिनेता रणवीर सिंह चुपचाप मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे। अदालती निर्देशों के तहत, उन्होंने बिना किसी स्टारडम और तामझाम के, साधारण श्रद्धालु की तरह लाइन में लगकर मास्क पहने दर्शन किए और देवी के सामने क्षमा याचना और पूजा की.

Ranveer Singh Chamundeshwari Darshan
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:54 PM IST

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या नया लुक नहीं, बल्कि उनका धार्मिक दौरा बना है. हाल ही में अभिनेता मैसूर की चामुंडी हिल्स स्थित मां चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर देवी का आशीर्वाद लिया. खास बात यह रही कि रणवीर ने इस पूरे दौरे को बेहद सादगी से रखा. न कोई स्टार जैसा तामझाम, न मीडिया की भीड़ और न ही किसी तरह का शोर-शराबा. वह एक सामान्य श्रद्धालु की तरह लाइन में लगे और मंदिर में दर्शन किए.

मंदिर परिसर में शांत और भक्ति में डूबे दिखे अभिनेता
मंदिर पहुंचने के दौरान रणवीर सिंह ने खुद को बेहद सामान्य अंदाज में रखा. जानकारी के मुताबिक, गर्भगृह तक पहुंचने से पहले उन्होंने मास्क पहना हुआ था, जिसे अंदर प्रवेश से पहले हटा दिया. मंदिर में उन्होंने विशेष पूजा की और कुछ समय तक वहां शांत बैठकर प्रार्थना भी की. बताया जा रहा है कि उन्होंने मां चामुंडेश्वरी की मुख्य प्रतिमा के साथ-साथ उत्सव मूर्ति के सामने भी माथा टेका.

रणवीर कुछ देर तक मंदिर परिसर में बैठे रहे और ध्यान मुद्रा में प्रार्थना करते नजर आए. कहा जा रहा है कि वह मंदिर में खाली हाथ पहुंचे थे और पूरे समय बेहद शांत और गंभीर दिखाई दिए. दर्शन के बाद वह बिना किसी औपचारिकता के चुपचाप वहां से रवाना हो गए.

आखिर क्यों करनी पड़ी रणवीर को यह यात्रा?
रणवीर सिंह का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब वह डॉन 3 से जुड़े विवाद से घिरे हैं. बताया जा रहा है कि उनका ये दौरा 'कांतारा' से जुड़े दैव नर्तन (Daiva Nartana) विवाद को लेकर एक नकल उतारने को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी. आरोप लगे कि अभिनेता ने दैव नर्तन जैसी पारंपरिक और धार्मिक मान्यता से जुड़ी परंपरा के प्रति असम्मानजनक रवैया दिखाया.

इसके बाद सोशल मीडिया पर अभिनेता को लेकर काफी नाराजगी देखने को मिली. कई सांस्कृतिक और धार्मिक संगठनों ने भी इस मामले पर सवाल उठाए और इसे आस्था से जुड़ा मुद्दा बताया. देखते ही देखते यह मामला चर्चा का विषय बन गया और रणवीर को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा.

क्या है कांतारा और दैव नर्तन विवाद?
दरअसल, 'कांतारा' फिल्म के बाद दक्षिण भारत की लोक परंपराओं, खासकर दैव नर्तन को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी. यह एक धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान माना जाता है, जिसे वहां बेहद श्रद्धा के साथ देखा जाता है. ऐसे में वहां के लोग इससे जुड़े किसी भी असम्मान को बड़े गंभीरता से लेते हैं. रणवीर का नाम इसी विवाद में सामने आने के बाद मामला और ज्यादा संवेदनशील हो गया.

कोर्ट निर्देशों से जोड़ा जा रहा मंदिर दौरा
सूत्रों की मानें तो रणवीर सिंह का यह मंदिर दौरा अदालत के निर्देशों के पालन से भी जुड़ा माना जा रहा है. कहा जा रहा है कि अभिनेता ने मां चामुंडेश्वरी के दरबार में पहुंचकर विशेष पूजा और क्षमा याचना की, साथ ही भावना से प्रार्थना भी की. 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!

RECOMMENDED