Advertisement

रैपिडो ड्राइवर को 'पार्सल' में मिला डॉग, गोद में बिठाकर पूरी की राइड, वीडियो देख आपका दिन भी बन जाएगा

वीडियो में दिखता है कि ड्राइवर एक सामान्य डिलीवरी के लिए निकला था, लेकिन जब उसने पार्सल देखा तो खुद भी चौंक गया. यह कोई डिब्बा या बैग नहीं, बल्कि एक शांत और बेहद प्यारा काला लैब्राडोर था. कुत्ता बड़े आराम से ड्राइवर की गोद में बैठा और सफर का मजा लेने लगा.

cutest parcel ever
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:59 AM IST
  • रैपिडो ड्राइवर को मिला क्यूट पार्सल
  • सोशल मीडिया पर बना सबका फेवरेट

रैपिडो या किसी भी कैब सर्विस का इस्तेमाल हम तब करते हैं जब कहीं जाना होता है या कोई सामान भेजना होता है, लेकिन सोचिए अगर आपका पार्सल अचानक एक प्यारा सा कुत्ता निकल आए तो? कुछ ऐसा ही हुआ एक रैपिडो ड्राइवर के साथ. इस रैपिडो ड्राइवर का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

'पार्सल' देखकर ड्राइवर भी रह गया हैरान
वीडियो में दिखता है कि ड्राइवर एक सामान्य डिलीवरी के लिए निकला था, लेकिन जब उसने पार्सल देखा तो खुद भी चौंक गया. यह कोई डिब्बा या बैग नहीं, बल्कि एक शांत और बेहद प्यारा काला लैब्राडोर था. कुत्ता बड़े आराम से ड्राइवर की गोद में बैठा और सफर का मजा लेने लगा.

 

पार्सल के नाम पर कुछ भी...
भीड़भाड़ वाली सड़कों पर बाइक चलाते हुए ड्राइवर ने इस अनोखी डिलीवरी को बड़े सहज अंदाज में संभाला. वीडियो में वह मजाक करते हुए कहता है, 'जिंदगी में क्या-क्या देखना पड़ रहा है... लोग पार्सल के नाम पर कुछ भी भेज देते हैं. ये कैसा पार्सल है?'

लोगों को आया खूब पसंद...
वीडियो की सबसे खास बात रही कुत्ते का अंदाज. वह किसी आम पालतू जानवर की तरह घबराया हुआ नहीं, बल्कि एकदम शांत और आत्मविश्वास से भरा नजर आया. बाइक पर सीधा बैठकर वह जैसे खुद को को-राइडर से कम नहीं समझ रहा था. यही सीन लोगों के दिल को छू गया.

सोशल मीडिया पर बरसे प्यार भरे कमेंट्स
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे हाथों-हाथ लिया. किसी ने लिखा, 'काश ऐसा पार्सल हमें भी मिले,' तो किसी ने ड्राइवर को 'लकी' बताया. कई लोगों ने कुत्ते को 'क्यूट सोल' कहा और ड्राइवर की तारीफ की कि उसने इतने आराम से इस जिम्मेदारी को निभाया.

ये भी पढ़ें

 

    Read more!
    Advertisement

    RECOMMENDED

    Advertisement
    Advertisement