Advertisement

India's Got Talent के एक कंटेस्टेंट की मदद के लिए आगे आए बादशाह, चुकाएंगे बेटी की शादी के लिए लिया कर्ज

कुछ समय पहले ही सोनी टीवी पर रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ का नया सीज़न शुरू हुआ है. इस शो को बादशाह, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, किरण खेर और मनोज मुंतशिर जज कर रहे हैं. इस शो का उद्देश्य अलग-अलग प्रतिभाओं वाले कलाकारों को बढ़ावा देना है जो दर्शकों का मनोरंजन करते हैं. कई बार प्रतिभागियों की कहानी सबको भावुक कर देती हैं. हाल ही में शो के मंच पर ऐसा कुछ हुआ.

Badshah
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 25 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 2:30 PM IST
  • राजस्थान के लांगा म्यूजिकल ग्रुप ने बांधा समां
  • कलाकार की मदद के लिए आगे आये बादशाह

कुछ समय पहले ही सोनी टीवी पर रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ का नया सीज़न शुरू हुआ है. इस शो को बादशाह, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, किरण खेर और मनोज मुंतशिर जज कर रहे हैं. इस शो का उद्देश्य अलग-अलग प्रतिभाओं वाले कलाकारों को बढ़ावा देना है जो दर्शकों का मनोरंजन करते हैं.

और बहुत से प्रतिभागियों को इस प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है. उनके संघर्ष की कहानी दर्शकों और जजों को प्रोत्साहित व प्रेरित करती हैं. और कई बार भावुक भी कर देती है. हाल ही में शो में ऐसा ही कुछ हुआ है. 

लांगा म्यूजिकल ग्रुप ने बांधा समां:

सोनी टेलीविजन ने इंस्टाग्राम पर रियलिटी शो का एक टीज़र अपलोड किया है. प्रोमो में राजस्थान से ताल्लुक रखने वाला लंगा म्यूजिकल ग्रुप शो के सेट पर कमाल की परफॉर्मेंस देता नजर आ रहा है. इस प्रदर्शन का सबसे अच्छा हिस्सा बॉलीवुड और राजस्थानी लोक संगीत का फ्यूज़न था जिसे उन्होंने फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ के प्रसिद्ध गीत 'स्लो मोशन अंग्रेजा’ के साथ किया.

किरण खेर ने समूह की आवाज की सराहना की तो रैपर बादशाह ने कहा, "ये धरोहर है हमारे देश की.” लेकिन इस सबके बीच शिल्पा शेट्टी ने कुछ अलग नोटिस किया.
 
एक कलाकर की मदद को आगे आए बादशाह:

शिल्पा ने समूह के गायकों में से एक इस्माइल खान लांगा से पूछा कि उन्होंने अपनी पगड़ी क्यों नहीं पहनी हुई है. उन्होंने देखा कि ग्रुप के सभी सदस्यों ने पगड़ी पहन रखी है लेकिन इस्माइल ने नहीं. और तब इस्माइल ने अपनी आपबीती सुनाई, जिसने सभी को भावुक कर दिया.

इस्माइल ने कहा कि जब एक पिता अपनी बेटी की शादी कर्ज लेकर करता है, तो वह पगड़ी नहीं पहनता है. यह सुनकर सभी को धक्का-सा लगा. 

इस पर बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने इस्माइल से कहा कि वह उनकी कर्ज चुकाने में मदद करेंगे. बादशाह की इस मदद से इस्माइल दंग रह गए. इसके बाद रैपर-गायक बादशाह ने मंच पर जाकर इस्माइल को पगड़ी पहनाई. बादशाह की नेकदिली ने आज एक कलाकार और एक पिता दोनों का मान रख लिया.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement