Advertisement

Rashmika Mandanna की 'Mysaa' का पहला गाना रिलीज, दमदार आवाज और एक्शन अवतार ने बढ़ाया फैंस का उत्साह

रश्मिका मंदाना की आने वाली एक्शन फिल्म 'Mysaa' को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी उत्साह है. अब मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'O Mysaa Re' रिलीज कर दिया है. गाने में रश्मिका का जबरदस्त अंदाज, दमदार म्यूजिक और जोशीले डांस मूव्स देखने को मिल रहे हैं.

Rashmika Mandanna
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:06 PM IST

साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक बार फिर अपने नए अंदाज से दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं. उनकी आने वाली एक्शन फिल्म 'Mysaa' को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी उत्साह है. अब मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'O Mysaa Re' रिलीज कर दिया है. गाने में रश्मिका का जबरदस्त अंदाज, दमदार म्यूजिक और जोशीले डांस मूव्स देखने को मिल रहे हैं. गाना सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है.

'O Mysaa Re' में दिखा रश्मिका का दमदार अंदाज
रश्मिका मंदाना ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर गाने का लिंक शेयर किया. उन्होंने इसे दर्द, गुस्से और जागृति की आवाज बताया. रश्मिका ने लिखा कि 'O Mysaa Re' एक युद्ध का नारा, दर्द और गुस्से की चीख और एक नई शुरुआत है. इस गाने को जेक्स बेजॉय ने कंपोज किया है, जबकि सिंधुजा श्रीनिवासन ने अपनी आवाज दी है. गाने का म्यूजिक काफी जोशीला और दमदार है. इसके तेज बीट्स और संगीत की एनर्जी इसे एक अलग अंदाज देते हैं. गाने के बोल सुद्दाला अशोक तेजा ने लिखे हैं.

नारी शक्ति और साहस की कहानी कहता है गाना
'O Mysaa Re' के बोलों में नारी शक्ति और साहस को दिखाया गया है. इसमें मैसा को ईशी और ऐशी के रूप में पेश किया गया है, जो दिव्य स्त्री शक्ति और भगवान शिव के स्त्री स्वरूप का प्रतीक हैं. गाने के जरिए महिलाओं की ताकत, हिम्मत और संघर्ष को दिखाने की कोशिश की गई है. गाने में रश्मिका पूरी एनर्जी के साथ नजर आ रही हैं. उनके दमदार एक्सप्रेशन और जोशीले अंदाज ने गाने को खास बना दिया है. वहीं, बृंदा मास्टर की कोरियोग्राफी और जंगल के बीच बड़ी संख्या में डांसर्स की मौजूदगी इसके विजुअल्स को और प्रभावशाली बनाती है.



पांच भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
'मैसा' का निर्देशन रवींद्र पुल्ले कर रहे हैं और इसे अनफॉर्मुला फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है. फिल्म में रश्मिका के अलावा ईश्वरी राव, गुरु सोमसुंदरम और राव रमेश भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी श्रेयस पी कृष्ण ने की है और इसका म्यूजिक जेक्स बेजॉय ने तैयार किया है. वहीं, इंटरनेशनल एक्शन कोरियोग्राफर केचा ने फिल्म के एक्शन सीक्वेंस तैयार किए हैं.

मेकर्स इस फिल्म को बड़े स्तर पर बनाने की तैयारी में हैं. फिल्म में कई शानदार एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे. 'मैसा' 27 नवंबर को एक साथ तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement