Advertisement

Rise & Fall 2: सीवेट तोमर और शहजाद पूनावाला में जमकर हुई हाथापाई, मेकर्स ने सिवेत को शो से बाहर किया, स्वरा और करण ने भी छोड़ा टावर

स्वरा के विवादित बयान को लेकर कंटेस्टेंट शहजाद पूनावाला और सिवेत तोमर के बीच तीखी बहस हो गई, जो हाथापाई तक पहुंच गई. स्वरा ने बीच में आकर सिवेत को रोकने की कोशिश की. शो में हिंसा करने के आरोप में सिवेत तोमर को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.

Rise & Fall 2
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 28 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:14 PM IST
  • सीवेट तोमर और शहजाद पूनावाला में हुई हाथापाई
  • स्वरा-करण ने भी छोड़ा टावर

रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 के तीसरे एपिसोड में कंटेस्टेंट सीवेट तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच शुरू हुई बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई. विवाद के दौरान सीवेट ने शहजाद को गर्दन से पकड़कर नीचे धक्का दे दिया. इस घटना के बाद शो के नियमों के तहत सीवेट को शो से बाहर कर दिया गया. सीवेट के बाहर किए जाने के फैसले से स्वरा भास्कर और करण पटेल भी नाराज नजर आए. दोनों ने फैसले के विरोध में टावर से बाहर निकलने का फैसला किया.

अल्टीमेट रूलर रेस से पहले बढ़ा तनाव
एपिसोड की शुरुआत बेसमेंट में मौजूद कंटेस्टेंट्स की बातचीत से हुई. सभी अगले टारगेट को लेकर प्लानिंग कर रहे थे. दूसरी तरफ पेंटहाउस में मौजूद रूलर्स भी गेम में अपनी स्थिति मजबूत करने की योजना बना रहे थे. इसी दौरान शो में अल्टीमेट रूलर रेस की शुरुआत हुई. इस रेस को जीतने वाले कंटेस्टेंट को टावर में अहम फैसले लेने की ताकत मिलने वाली थी. साथ ही वह उस हफ्ते के 'फॉल' से सुरक्षित भी रहने वाला था.

रेस शुरू होने से पहले रूलर्स को उस कंटेस्टेंट का नाम चुनना था, जिसे वे सबसे कमजोर फैसला लेने वाला मानते हैं. इस दौरान कई लोगों ने सीवेट तोमर का नाम लिया. वहीं करण पटेल ने शहजाद पूनावाला को चुना.

 

 

सीवेट और शहजाद के बीच पुरानी दोस्ती में आई दरार
वोटिंग के दौरान सीवेट और शहजाद के बीच चल रहा तनाव खुलकर सामने आ गया. दोनों ने शुरुआत में साथ मिलकर गेम खेलने की योजना बनाई थी, लेकिन कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में खटास नजर आने लगी. सीवेट ने शहजाद पर निशाना साधते हुए उन्हें कमजोर बताया. उन्होंने शहजाद और तेज प्रताप यादव के सामने भी अपनी नाराजगी जाहिर की. इसके बाद सीवेट को सबसे कमजोर फैसला लेने वाला कंटेस्टेंट घोषित किया गया और वह अल्टीमेट रूलर रेस से बाहर हो गए.

इसके बाद सीवेट से भी पूछा गया कि वह किसे सबसे कमजोर फैसला लेने वाला मानते हैं. उन्होंने शहजाद का नाम लिया. शहजाद ने करण पटेल को चुना, जबकि करण ने स्वरा भास्कर का नाम लिया. स्वरा ने राज का नाम चुना. इस तरह प्रियंका चाहर चौधरी, तेज प्रताप यादव और इरीना रुडाकोवा अल्टीमेट रूलर बनने की शुरुआती दावेदार बनीं.

स्वरा से बातचीत पर शहजाद ने उठाया सवाल
विवाद इसके बाद भी जारी रहा. सीवेट ने पहले स्वरा से बात नहीं करने की बात कही थी, लेकिन बाद में वह स्वरा से बातचीत करते नजर आए. शहजाद ने दोनों के बीच अचानक बदले समीकरण पर सवाल उठाया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि सीवेट ने शहजाद को गर्दन से पकड़ लिया और नीचे धक्का दे दिया. इस दौरान शहजाद को चोट लगी और उनके कपड़े भी फट गए.

शारीरिक हिंसा पर सीवेट के खिलाफ कार्रवाई
घटना के बाद शो के नियमों के तहत सीवेट के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई और उन्हें शो से बाहर कर दिया गया. सीवेट को बाहर किए जाने के फैसले से स्वरा भास्कर और करण पटेल सहमत नहीं दिखे. दोनों का कहना था कि विवाद में शहजाद ने उन्हें उपसाया था. इसके बाद दोनों ने सीवेट के समर्थन में टावर से बाहर निकलने का फैसला किया.

पेंटहाउस और बेसमेंट में कौन-कौन?
एपिसोड के अंत में पेंटहाउस में करण पटेल, तेज प्रताप यादव, शहजाद पूनावाला, प्रियंका चाहर चौधरी, स्वरा भास्कर, सीवेट तोमर, इरीना रुडाकोवा और राज नजर आए. वहीं बेसमेंट में निहारिका तिवारी, कायरा अनु, अनीश भगत, सारा गुरपाल, मनीष कश्यप, गौतम गुलाटी और काजल राघवानी मौजूद थे.

राइज एंड फॉल सीजन 2 का निर्माण बनिजय एशिया ने किया है. शो को वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं और यह प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement