Advertisement

20 की उम्र से ही PTA मीटिंग में जा रहे सैफ, बोले- 55 साल में भी उसी स्कूल के चक्कर लगा रहा, करीना बोलीं- अगला बच्चा मेरे साथ नहीं

शो के दौरान कपिल शर्मा ने सैफ और करीना से पूछा कि बच्चों की पैरेंट-टीचर मीटिंग में कौन जाता है. इस पर सैफ ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं और सभी अलग-अलग उम्र के हैं.

Saif Ali Khan, Kareena Kapoor Khan
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:12 PM IST
  • सैफ बोले- 20 साल की उम्र से उसी स्कूल में जा रहा हूं
  • करीना ने एक और बच्चे पर दिया मजेदार जवाब

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में आए. इस दौरान दोनों ने अपनी शादीशुदा जिंदगी, बच्चों और घर की कुछ मजेदार बातें साझा करते दिखाई दिए. इस दौरान सैफ ने बताया कि वह 20 साल की उम्र से ही बच्चों की पैरेंट-टीचर मीटिंग (PTA) में जा रहे हैं. अब 55 साल की उम्र में भी वह उसी स्कूल में जाते हैं.

20 साल की उम्र में पहली PTA मीटिंग में गए थे सैफ
शो के दौरान कपिल शर्मा ने सैफ और करीना से पूछा कि बच्चों की पैरेंट-टीचर मीटिंग में कौन जाता है. इस पर सैफ ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं और सभी अलग-अलग उम्र के हैं. उन्होंने कहा, 'सबसे पहले तो उस स्कूल में मेरे चार बच्चे हैं, जो अलग-अलग उम्र के हैं. जब मैं 20 साल का था, तब पहली बार PTA मीटिंग में गया था. फिर मैं 30 साल का हुआ. अब 55 साल की उम्र में भी उसी स्कूल में खड़ा हूं. वहां के टीचर बदल गए हैं, लेकिन मैं वही हूं.'

सैफ की इस बात पर कपिल ने मजाक करते हुए कहा कि यह भी एक आशीर्वाद है कि उनके घर हर दशक में एक बच्चा हुआ है. इसके बाद करीना ने भी पति से पूछा, 'सैफू, तुम्हारा हर दशक में एक बच्चा हुआ है. अब क्या प्लान है?'

 

करीना बोलीं- अगला दशक आएगा, लेकिन मेरे साथ नहीं
करीना के सवाल पर सैफ कुछ जवाब देते, उससे पहले शो में मौजूद अर्चना पूरन सिंह ने कहा कि जल्द ही एक और दशक शुरू होने वाला है. इस पर करीना ने तुरंत जवाब दिया, 'हां, लेकिन मेरे साथ नहीं.' करीना की यह बात सुनकर सैफ हंसने लगे. वहीं, कपिल, अर्चना और वहां मौजूद दर्शक भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

सैफ ने बताया करीना के हमेशा जवान दिखने का राज
शो में कपिल ने सैफ और करीना से उनकी 14 साल की शादीशुदा जिंदगी के बारे में भी बात की. उन्होंने पूछा कि इतने साल साथ रहने के बाद भी दोनों इतने जवान और तरोताजा कैसे दिखते हैं. इस सवाल पर सैफ ने घी को इसका राज बताया. करीना ने भी कहा कि उनके घर में सभी लोग घी खाते हैं. इसके बाद सैफ ने करीना की रात में घी लगाने की आदत का खुलासा किया. सैफ ने बताया कि करीना सिर्फ घी खाती ही नहीं, बल्कि रात में अपने पैरों पर भी लगाती हैं. इस पर करीना ने कहा कि इससे उन्हें काफी फायदा होता है.

2012 में हुई थी सैफ-करीना की शादी
सैफ और करीना ने LOC कारगिल (2003) और ओमकारा (2006) जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. दोनों के बीच नजदीकियां फिल्म टशन (2008) की शूटिंग के दौरान बढ़ीं. इसके बाद दोनों कुर्बान (2009) और एजेंट विनोद (2012) में भी साथ नजर आए. करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 16 अक्टूबर 2012 को मुंबई में शादी की थी. उनके दो बेटे हैं- तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान, जिन्हें जेह के नाम से भी जाना जाता है. तैमूर का जन्म दिसंबर 2016 और जेह का जन्म फरवरी 2021 में हुआ था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement