Advertisement

Salman Khan Bhuvan Bam Galaxy Meeting: सलमान खान ने गैलेक्सी में भुवन बाम के साथ देखी 'द रिवोल्यूशनरीज', सोशल मीडिया पर दिया खास ट्रिब्यूट

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बांद्रा स्थित 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' में हाल ही में एक खास मुलाकात देखने को मिली. मशहूर डिजिटल क्रिएटर व अभिनेता भुवन बाम और फिल्म निर्देशक निखिल आडवाणी अपनी नई पीरियड ड्रामा सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज' (The Revolutionaries) की विशेष स्क्रीनिंग के लिए सलमान के घर पहुंचे.

Salman Khan Bhuvan Bam Galaxy Meeting
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 16 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:33 AM IST

सलमान खान और भुवन बाम की मुलाकात ने फैंस का ध्यान खींच लिया है. भुवन अपनी वेब सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज' को लेकर सलमान खान के घर गैलेक्सी पहुंचे. यहां उन्होंने निर्देशक निखिल आडवाणी के साथ सलमान को अपनी सीरीज दिखाई. इसके बाद सलमान ने भी सोशल मीडिया पर इसकी झलक शेयर की. ये सीरीज को निखिल आडवाणी द्वारा बनाया और डायरेक्ट किया गया है. भुवन बाम के साथ रोहित सराफ, गुरफतेह पीरजादा और प्रतिभा रांटा भी अहम भूमिकाओं में हैं. 'द रिवोल्यूशनरीज' का प्रीमियर 11 सितंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर हो चुका है. भुवन बाम और निखिल आडवाणी का सलमान खान से मिलना और उनके साथ सीरीज देखना फैंस के लिए खास पल बन गया. वहीं सलमान की ओर से सीरीज का ट्रेलर शेयर किए जाने के बाद 'द रिवोल्यूशनरीज' एक बार फिर चर्चा में आ गई है.

सलमान ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया ट्रेलर
सलमान खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'द रिवोल्यूशनरीज' का ट्रेलर पोस्ट किया. शेयर किए गए वीडियो में भुवन बाम और निखिल आडवाणी भी नजर आए. इसी वीडियो में एक पल ऐसा भी दिखा, जब सलमान, भुवन और निखिल साथ बैठकर आईपैड पर सीरीज देखते नजर आए. सलमान की इस पोस्ट के बाद फैंस की नजर भी इस खास मुलाकात पर टिक गई.

भुवन ने दिखाई गैलेक्सी की झलक
सलमान की पोस्ट के बाद भुवन बाम ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें साझा कीं. इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने गैलेक्सी में सलमान के साथ बिताए वक्त की झलक फैंस के साथ शेयर की. भुवन ने सीरीज देखने के लिए सलमान का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने लिखा, 'रिवोल्यूशनरीज दिल में आते हैं, दिमाग में नहीं.' साथ ही उन्होंने निखिल आडवाणी को भी धन्यवाद दिया और इस प्रोजेक्ट में भरोसा जताने के लिए उनका शुक्रिया किया.

आजादी की लड़ाई की कहानी है सीरीज
'द रिवोल्यूशनरीज' की कहानी आजादी की लड़ाई के दौर से जुड़ी है. इसमें भुवन बाम, रोहित सराफ, गुरफतेह पीरजादा और प्रतिभा रांटा मुख्य भूमिकाओं में हैं. कहानी चार युवाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका जीवन असल जिंदगी के क्रांतिकारियों रास बिहारी बोस, सचिंद्र नाथ सान्याल, बाघा जतिन और प्रतिभा लाहिड़ी से जुड़ा हुआ है. ब्रिटिश शासन के समय की पृष्ठभूमि में इन युवाओं के संघर्ष और विरोध को दिखाया गया है.
 

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement