Advertisement

31 साल के हुए अनंत अंबानी, सलमान खान ने लुटाया जमकर प्यार, शेयर की ये प्यारी तस्वीर

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अनंत अंबानी के साथ एक क्यूट फोटो शेयर की, जिसमें वह मजाकिया अंदाज में उनकी पीठ पर चढ़े नजर आ रहे हैं. दोनों के चेहरे पर मुस्कान इस बात का सबूत थी कि उनके बीच खास रिश्ता है.

Anant Ambani Birthday Bash
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:13 AM IST

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का आज जन्मदिन है. इसका सेलिब्रेशन गुजरात के जामनगर में हो रहा है. सेलेब्स सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर अनंत को बर्थडे विश कर रहे हैं. इस मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने उन्हें बेहद प्यारे अंदाज में बर्थडे विश किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया.

सलमान का खास पोस्ट, दिखी गहरी बॉन्डिंग
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अनंत अंबानी के साथ एक क्यूट फोटो शेयर की, जिसमें वह मजाकिया अंदाज में उनकी पीठ पर चढ़े नजर आ रहे हैं. दोनों के चेहरे पर मुस्कान इस बात का सबूत थी कि उनके बीच खास रिश्ता है. पोस्ट के कैप्शन में सलमान ने लिखा, 'ये बात सुन लो, अगर याददाश्त कमजोर है तो लिख लो… ये आदमी देश को भी उठाएगा… लॉन्ग लिव माय यंगर ब्रदर अनंत…'. उन्होंने अनंत को प्योर सोल बताते हुए उनकी जमकर तारीफ की.

इससे पहले भी सलमान ने अनंत के लिए एक और पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने उन्हें सबसे निस्वार्थ और दयालु इंसान बताया और अपना छोटा भाई कहा.

शाहरुख खान ने भी दी बधाई
शाहरुख खान ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अनंत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, अनंत अंबानी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं… आप ऐसे ही अच्छे काम करते रहें और हमेशा सही और सकारात्मक चीजों के साथ खड़े रहें. आपका काम लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाता रहे. भगवान आपको हमेशा अच्छी सेहत और खुशियां दे.

जामनगर में ग्रैंड सेलिब्रेशन, जुटे बड़े सितारे
अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए जामनगर में भव्य आयोजन किया गया है. इस खास मौके पर मुकेश और नीता अंबानी ने शानदार पार्टी होस्ट की. इस इवेंट में बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए. शाहरुख खान, रणवीर सिंह, अनन्या पांडे, शनाया कपूर, गौरी खान जैसे सितारे जामनगर पहुंचे.

सूफी कॉन्सर्ट से हुई शुरुआत
अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन की शुरुआत 8 अप्रैल से ही हो गई थी. बुधवार रात इस जश्न की शुरुआत एक भव्य सूफी कॉन्सर्ट से हुई, जिसमें माहौल पूरी तरह से रंगीन हो गया. इस दौरान रणवीर सिंह ने भी अपनी एनर्जी से पार्टी में जान डाल दी और मेहमानों का खूब मनोरंजन किया.

जन्मदिन पर किए कई नेक काम

  • 1 लाख से ज्यादा गायों को छप्पन भोग खिलाया गया

  • जयपुर में हाथियों के लिए 3000 किलो फलों की खास दावत रखी गई

  • देश के कई बड़े मंदिरों में करोड़ों रुपये का दान दिया गया

  • स्कूली बच्चों को भोजन कराया गया

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement