Advertisement

नयनतारा ने लिए 10 करोड़, पर सलमान खान ने फीस लेने से क्यों किया इनकार?

यह दावा किया जा रहा है कि सलमान खान इस फिल्म के लिए 1 भी रुपए न लेने का फैसला किया है. हालांकि इसको लेकर भी कई दावे हो रहे हैं. वहीं ये भी कहा गया कि नयनतारा ने इस फिल्म के लिए 10 करोड़ चार्ज किया है.

सलमान खान और नयनतारा
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:59 AM IST

सलमान खान और नयनतारा पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर दिखने वाले हैं, और यही वजह है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में शुरुआत से ही खास उत्साह है. 'दिल राजू' के बैनर तले बन रही इस फिल्म की कमान निर्देशक वामसी पेडिपल्ली संभाल रहे हैं. जैसे-जैसे शूटिंग और अपडेट्स सामने आ रहे हैं, वैसे-वैसे फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट भी बढ़ती जा रही है. 

हालांकि अब खबर है कि सलमान खान इस फिल्म के लिए 1 भी रुपए की फीस नहीं लेंगे, जिसके बाद इस खबर से लोग और हैरत में पड़ गए हैं. साथ ही कहा जा रहा है कि सलमान खान के मुकाबले नयनतारा ने इस फिल्म के लिए 1 मोटी रकम ली है. आइए जानते हैं, क्या सच में सलमान खान इस फिल्म के लिए 1 भी रुपए नहीं ले रहे?

सलमान खान फीस नहीं, सिर्फ प्रॉफिट शेयर लेंगे
सियासत डेली.कॉम का दावा है कि सलमान खान ने इस प्रोजेक्ट के लिए फीस लेने से इंकार कर दिया है. उन्होंने एक ऐसा मॉडल चुना है जिसमें उन्हें सीधे-साधे पैसे नहीं मिलेंगे, बल्कि फिल्म की कमाई में से एक हिस्सा मिलेगा.
यानी सलमान की इनकम पूरी तरह फिल्म के बिजनेस पर निर्भर करेगी. अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई, तो सलमान की कमाई भी उसी अनुपात में बढ़ेगी.

फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है कि उन्हें प्रॉफिट का कितने प्रतिशत हिस्सा मिलने वाला है. लेकिन सलमान जैसा सुपरस्टार जब फीस छोड़कर प्रॉफिट शेयरिंग चुनता है, तो यह अपने आप में दर्शाता है कि वह फिल्म की क्षमता पर भरोसा रखते हैं.

नयनतारा ने ली मोटी रकम? रिपोर्ट्स में बड़ा दावा
उधर, नयनतारा की फीस को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं. कहा जा रहा है कि उन्होंने सलमान के अपोजिट काम करने के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. हालांकि, न तो मेकर्स और न ही नयनतारा की टीम ने इन आंकड़ों पर कोई आधिकारिक बयान दिया है. इसके बावजूद, इंडस्ट्री में यह चर्चा आम है कि नयनतारा साउथ की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं और हिंदी फिल्मों में भी उनकी डिमांड लगातार बढ़ रही है.

प्रोडक्शन हाउस ने की पुष्टि
इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक पुष्टि से पहले सलमान खान ने 30 मार्च को इंस्टाग्राम पर निर्देशक वामसी पेडिपल्ली के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी. तस्वीर के साथ सलमान ने लिखा था, 'दिल-दिमाग, जिगर से इस अप्रैल से निर्देशक वामसी, दिल राजू, श्रीरिष के साथ रहूंगा.' सलमान की इस पोस्ट के बाद ही फैंस के बीच कन्फर्म हो गया था कि कोई बड़ा कोलैबरेशन आने वाला है. बाद में प्रोडक्शन हाउस ने भी इसे आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया.

इस फिल्म से पहले, फिलहाल सलमान खान अपूर्व लाखिया की 'मातृभूमि' में दिखाई देने वाले हैं. यह एक वॉर ड्रामा है, जिसमें उनके साथ चित्रांगदा सिंह अहम भूमिका निभा रही हैं. 
 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement