Bhoot Bangla Release Date postponed
Bhoot Bangla Release Date postponed
रणवीर सिंह की धुरंधर: द रिवेंज न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, बल्कि अब तो दूसरी बड़ी फिल्मों को भी रिलीज होने में प्रभावित कर रही है. फिल्म की शानदार थिएट्रिकल रन को देखते हुए भूत बंगला के निर्माताओं ने इसके लिए क्लियर और बिना रुकावट वाला विंडो देने का फैसला किया है.
पहले यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी. अब यह 16 अप्रैल से पेड प्रीव्यूज के साथ आएगी और थिएट्रिकल रिलीज 17 अप्रैल 2026 को होगी. इससे पहले यश की फिल्म टॉक्सिक का भी रिलीज डेड धुरंधर को देखते हुए टाला गया. फिल्म धुरंधर 2 के साथ आने वाली थी, जो अब जून में आएगी.
एकता कपूर की आधिकारिक घोषणा
फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करते हुए यह जानकारी दी.
नोट में उन्होंने लिखा था डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स और एग्जिबिटर्स से चर्चा के बाद हमने रिलीज डेट को एक हफ्ते आगे बढ़ाने का फैसला किया है. हमारा लक्ष्य दर्शकों को बेहतर सिनेमा अनुभव देना है और हमें पूरा विश्वास है कि यह फैसला फिल्म के लिए फायदेमंद साबित होगा.
साथ ही यह भी कहा गया कि रिलीज आगे बढ़ाने से दोनों फिल्मों को अपना-अपना दर्शक मिलेंगे, एक्सपोजर मिलेगा और थिएट्रिकल स्पेस भी ठीक तरह से बंटेगा. मेकर्स के अनुसार, प्राथमिकता हमेशा थिएटर आने वाले दर्शकों की सुविधा और अनुभव ही रहेगा.
धुरंधर 2 की रिकॉर्डतोड़ कमाई
'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपने पेड प्रीव्यूज सहित पहले ही दिन 145 करोड़ रुपए की बड़ी ओपनिंग ली थी. फिल्म की पकड़ दूसरी हफ्ते में भी मजबूत बनी हुई है. सिर्फ 14 दिनों में फिल्म ने भारत में नेट कलेक्शन 920 करोड़ रुपए से ज्यादा का किया, वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,400 करोड़ रुपए से ऊपर रहा.
17 साल बाद लौट रही है अक्षय-प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी
भूत बंगला अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की 17 साल बाद आने वाली फिल्म है. इससे पहले दोनों ने हेरा फेरी, भूल भुलैया, दे दना दन, भागम भाग और गरम मसाला जैसी क्लासिक कॉमेडी दे चुके हैं.
फिल्म में ये कलाकार नजर आएंगे
इस फिल्म में वामीका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, जिशु सेनगुप्ता, मिथिला पालकर हैं. इनकी कैमिस्ट्री फिल्म को अलग लेवल पर ले जा सकती है. हालांकि डेट टलने से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी फायदा मिलेगा.
ये भी पढ़ें