Advertisement

सलमान खान का नया गाना 'मैं चला' रिलीज, गुरु रंधावा-यूलिया वंतूर की आवाज ने लूटी महफिल

सलमान खान का नया गाना 'मैं चला' रिलीज हो गया है. इस रोमांटिक गाने को यूलिया वंतूर और गुरु रंधावा ने आवाज दी है. रिलीज होने के 4 घंटे में ही यूट्यूब पर इस गाने को 2.4 मिलियन व्यूज मिले हैं.

सलमान खान का नया गाना 'मैं चला' रिलीज
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 22 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 3:45 PM IST
  • सलमान खान का नया गाना 'मैं चला' रिलीज.
  • इस रोमांटिक गाने को यूलिया वंतूर और गुरु रंधावा ने आवाज दी है. 

सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर अपने अपकमिंग सॉन्ग 'मैं चला' का टीजर शेयर किया था, जिसके बाद से उनके चाहने वाले इस गाने की रिलीज का इंतजार कर रहे थे. ऐसे में अब भाईजान के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है और उनका नया गाना 'मैं चला' रिलीज हो गया है. इस वीडियो में 'दबंग खान' की जोड़ी एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल के साथ है. सलमान खान के इस रोमांटिक गाने को यूलिया वंतूर और गुरु रंधावा ने आवाज दी है. 

इस म्यूजिक वीडियो को सलमान के प्रोडक्शन हाउस ‘एसके फिल्म्स’ और ‘टी-सीरीज’ ने मिलकर तैयार किया है. टीजर शेयर होते ही सलमान फैंस में इस गाने को लेकर काफी एक्साइटमेंट थी. जिसका नतीजा है कि रिलीज होते ही इस गाने को लाखों व्यूज मिल गए हैं. रिलीज होने के 4 घंटे में ही यूट्यूब पर इस गाने को 2.4 मिलियन व्यूज मिले हैं. सलमान खान ने 21 जनवरी को ‘मैं चला’ का टीजर शेयर किया था जिसमें वो अलग-अलग लुक को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आए थे. इस टीजर ने फैंस की उत्सुकुता को बढ़ा दिया था.

‘मैं चला’ में छाई सलमान-गुरु-यूलिया की तिकड़ी 

गाने में पगड़ी बांधे सलमान खान का लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. वहीं प्रज्ञा साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही हैं. सलमान और प्रज्ञा की रोमांटिक जोड़ी पर भी फैंस प्यार लुटा रहे है. गुरु रंधावा और यूलिया वंतूर भी ‘मैं चला’ के म्यूजिक वीडियो में नजर आए हैं. गाने में गुरु और यूलिया की आवाज लोगों को पसंद या रही है और  सीधे दिल को छू रही है. शबीना खान ने इस गाने का निर्देशन किया है. वहीं शब्बीर अहमद ने इसे कंपोज किया और लिखा है. भूषण कुमार की कंपनी टी-सीरीज ने एसके फिल्म्स के साथ मिलकर यह गाना तैयार किया है. 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement