Advertisement

शेरॉन वर्मा को डेट कर रहे हैं समय रैना? कॉमेडियन ने खुद बताया सच, बोले- इंटरनेट बस अपना काम कर रहा है

समय रैना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन किया. इस दौरान एक फैन ने उनसे सीधा सवाल किया- ‘क्या आप शेरॉन को डेट कर रहे हैं?’

Samay Raina, Sharon Verma
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 10 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 3:25 PM IST

कॉमेडियन समय रैना इन दिनों अपनी कॉमेडी के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. 'इंडियाज गॉट लैटेंट 2' में शेरॉन वर्मा के साथ उनकी मजेदार बातचीत और नोकझोंक ने फैंस का ध्यान खींचा था. शो के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसके बाद लोगों ने दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए. कई फैंस का सवाल था कि क्या समय और शेरॉन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. अब समय ने खुद इन खबरों पर जवाब देकर पूरी बात साफ कर दी है.

फैन ने पूछा- क्या शेरॉन को डेट कर रहे हैं?
समय रैना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन किया. इस दौरान एक फैन ने उनसे सीधा सवाल किया- ‘क्या आप शेरॉन को डेट कर रहे हैं?' समय ने इस सवाल को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और मजेदार अंदाज में जवाब दिया, 'नहीं भाई, इंटरनेट बस अपना काम कर रहा है.' समय के इस जवाब से साफ है कि वह शेरॉन के साथ किसी रिश्ते की बात से इनकार कर रहे हैं. उनके मुताबिक, दोनों के बीच जो कुछ भी नजर आया, उसे लोगों ने अपने तरीके से समझ लिया.

शो की मस्ती के बाद शुरू हुई डेटिंग की चर्चा
समय और शेरॉन के डेटिंग की खबरें इंडियाज गॉट लैटेंट 2 के एक एपिसोड के बाद शुरू हुई थीं. शो में दोनों के बीच काफी मजेदार बातचीत देखने को मिली. शेरॉन अपने तुरंत जवाब देने और मजाकिया अंदाज के लिए जानी जाती हैं, वहीं समय भी अपने खास अंदाज में बातचीत करते नजर आए. दोनों की बातचीत के छोटे-छोटे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे. फैंस को उनकी बॉन्डिंग पसंद आई और देखते ही देखते यह चर्चा शुरू हो गई कि शायद दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती नहीं है.

2024 में पहली बार शो में नजर आई थीं शेरॉन
शेरॉन वर्मा ने 2024 में 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के पहले सीजन में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था. उनके स्टैंडअप एक्ट को दर्शकों ने काफी पसंद किया. खासकर बिहार से जुड़े उनके मजाक और खुद को 'वीक इंडिपेंडेंट वुमन' बताने वाला अंदाज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. इसके बाद उनकी पहचान एक कॉमेडियन के तौर पर मजबूत हुई. दूसरे सीजन में वह बतौर गेस्ट पैनलिस्ट भी नजर आईं, जहां समय के साथ उनकी बातचीत ने एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा.

मेधा शंकर से भी जुड़ चुका है समय का नाम
शेरॉन के अलावा समय रैना का नाम एक्ट्रेस मेधा शंकर के साथ भी जोड़ा जा चुका है. मेधा को फिल्म 12th Fail में श्रद्धा जोशी का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है. मेधा हाल ही में इंडियाज गॉट लैटेंट 2 में वरुण धवन, शेरॉन वर्मा और निशांत तंवर के साथ नजर आई थीं. शो में मैजिशियन कबीर शर्मा से जुड़े एक सेगमेंट के दौरान समय के दोस्तों की बात चली. जब उनसे पैनल में मौजूद लोगों में अपने सबसे अच्छे दोस्त का नाम बताने को कहा गया, तो उन्होंने तुरंत मेधा शंकर का नाम लिया.

मेधा और समय ने भी नहीं की रिश्ते की पुष्टि
समय के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं. हालांकि, समय और मेधा दोनों ने कभी यह नहीं कहा कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement