Advertisement

370 बिरयानी विवाद के बाद कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में नया बखेड़ा, डॉ. सेजल पवार ने 'मृत शरीरों' पर किया ऐसा कमेंट, अब मांगी माफी

कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो का दो महीने पुराना वीडियो वायरल होने से डॉक्टर सेजल पवार विवादों में हैं. उन्होंने मेडिकल कॉलेज में दान किए गए शवों (डेड बॉडीज) के प्राइवेट पार्ट्स पर मजाक करने की बात स्वीकार की है. हालांकि संवेदनहीनता के आरोप और भारी ट्रोलिंग के बाद सेजल ने वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है.

Sejal Pawar apologizes medical college dead body joke
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:28 PM IST

कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये विवाद 370 वाले बिरयानी के तुरंत बाद वायरल हुआ. इस बार चर्चा का केंद्र बनी हैं डॉक्टर और इन्फ्लुएंसर सेजल पवार, जिनकी एक टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.

मेडिकल कॉलेज के दिन का सुनाया था किस्सा
वायरल वीडियो में सेजल पवार अपने मेडिकल कॉलेज के दिनों का एक अनुभव शेयर करती नजर आती हैं. बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि मेडिकल रिसर्च और डिसेक्शन के लिए दान किए गए शवों पर पढ़ाई के दौरान कई बार स्टूडेंट्स उन मरे हुए लोगों पर आपस में मजाक भी किया करते थे. उन्होंने कहा कि पढ़ाई के दौरान शरीर के विभिन्न अंगों को लेकर चर्चा होती थी और कई बार छात्र थोड़े-बहुत मजाक भी कर लेते थे.

बातचीत के दौरान आया यह बयान
वीडियो में सेजल पवार की बात सुनकर प्रणित मोरे ने उनसे पूछा कि क्या वे लोग पढ़ाई के दौरान मजाक भी करते थे या सब कुछ पूरी गंभीरता से होता था. इस पर सेजल ने जवाब दिया कि छात्र आपस में मजाक भी किया करते थे. बातचीत आगे बढ़ने पर उन्होंने कहा कि कई बार मेल बॉडी के प्रइवेट पार्ट्स के साइज पर भी मजाक होती थी.

बताया जा रहा है कि ये क्लीप 2 महीना पुराना है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने नाराजगी जाहिर की. कुछ यूजर्स का कहना है कि मेडिकल शिक्षा के लिए दान किए गए शवों के प्रति सम्मान बनाए रखना चाहिए और इस तरह की टिप्पणियां संवेदनशीलता के दायरे में आती हैं.

वहीं कुछ लोगों ने यह सवाल भी उठाया कि इस वीडियो पर उतनी तीखी प्रतिक्रिया क्यों नहीं दिख रही, जितनी हाल के दूसरे विवादित बयानों पर देखने को मिली थी.

बढ़ते विवाद के बीच मांगी माफी
वीडियो वायरल होने और आलोचना बढ़ने के बाद सेजल पवार ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है. उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि यदि उनकी बातों से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो उन्हें इसका खेद है. सेजल ने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य किसी का अपमान करना नहीं था और भविष्य में वे इस तरह की गलती दोबारा नहीं दोहराएंगी.

हालांकि लोग अभी भी ये सवाल उठा रहे हैं कि क्या कॉमेडी के आर में कॉमेडियन और शो पर आई ऑडियंश कुछ भी बोल देगी, जिससे लोगों की भावना आहत हो? क्या शो के आयोजकों की कोई जिम्मेदारी नहीं बनती कि क्या दिखाना है और क्या नहीं? फिलहाल इसबात पर बहस जारी है. 
 

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement