बॉलीवुड में बादशाह के नाम से मशहूर एक्टर शाहरुख खान आज यानी 2 नवंबर को अपना 61वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस मौके को उन्होंने फैंस के लिए खास बना दिया है. उनकी अपकमिंग फिल्म 'किंग' का पहला गाना 'तू मिल जाए' रिलीज हुआ है. इस गाने में किंग खान के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आ रही हैं. यह गाना रोमांस, एक्शन और ड्रामा का बेहतरीन मेल है.
गाना 'तू मिल जाए..' रिलीज-
शाहरुख खान की आने वाली फिल्म किंग का पहला गाना रिलीज हुआ है. इस गाने में किंग खान के साथ दीपिका पादुकोण भी हैं. ये गाना शाहरुख खान के 61वें बर्थडे पर रिलीज हुआ है. ये किंग खान की तरफ से फैंस के लिए बड़ा गिफ्ट है. बड़े पर्दे पर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी धूम मचा रही है.
रोमांस के साथ एक्शन भी-
इस गाने में शाहरुख खान सिर्फ रोमांस ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि इसमें जबरदस्त एक्शन भी हैं. इस गाने में किंग खान के किरदार के अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहे हैं. वे दीपिका के साथ रोमांच करते नजर आर हैं, इसके साथ ही वो धमाकेदार एक्शन में भी दिख रहे हैं. दीपिका के साथ उनकी केमिस्ट्री हमेशा की तरफ स्टनिंग लगी है. इस गाने में किंग खान का अलग ही स्वैग है. किंग खान ने गाने में सिक्स पैक एब्स भी फ्लॉन्ट किए हैं.
डायलॉग के साथ गाने की शुरुआत-
गाने की शुरुआत शाहरुख खान के एक डायलॉग से होती है. वो कहते हैं कि मैं कातिल नहीं, आशिक हूं. मेरी महबूबा ही मेरा निशाना है और वो आशिक कैसा जो दिल चीर न दे? इसके बाद रोमांटिक गाना शुरू होता है. गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री ध्यान खींचती है. शाहरुख खान एड शीरन के अंग्रेजी रैप वाले हिस्से पर भी लिपं-सिंक करते दिखाई देते हैं.
अरिजीत सिंह ने गाया है गाना-
'तू मिल जाए' गाने को अरिजीत सिंह और मधुबंती बागची ने आवाज दी है. इसको सचिन-जिगर ने कंपोज किया है. इसमें एड शीरन का भी रैप है. इसके हिंदी बोल कुमार ने लिखे हैं, जबकि इंग्लिश रैप एड शीरन ने लिखा है. पीयूष-शाजिया ने कोरियोग्राफ किया है. यह मूवी 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें: