Advertisement

Pathaan 2: फैंस के लिए खुशखबरी! पर्दे पर 'पठान 2' के साथ वापसी करेंगे शाहरुख खान...देखने को मिलेगा ये ट्विस्ट

खबर आ रही है कि शाहरुख खान 'पठान 2' की तैयारी में जुट गए हैं. आदित्य चोपड़ा पिछले एक साल से इसकी स्क्रिप्ट तैयार कर रहे थे. ये स्पाई यूनिवर्स की 8वीं फिल्म होगी. पठान 2' को लेकर कहा जा रहा है कि ये फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' से पहले की कहानी होगी.

Pathaan 2
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 4:31 PM IST

शाहरुख खान की 'पठान' पिछले साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी, जिसने कई रिकॉर्ड तोड़े. पिछले कुछ समय से, अफवाहें चल रही हैं कि आदित्य चोपड़ा, जिन्होंने फिल्म का निर्माण किया था और शाहरुख खान, 'पठान 2' के लिए फिर से एक साथ आएंगे. अब लग रहा है कि फिल्म आगे बढ़ चुकी है.

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, पठान 2 का मंच तैयार है. एक सूत्र के अनुसार, यह YRF स्पाई यूनिवर्स टाइमलाइन में एक महत्वपूर्ण ट्विस्ट साबित होगी. 'पठान 2' को लेकर कहा जा रहा है कि ये फिल्म 'Tiger vs. Pathaan' से पहले की कहानी होगी जिसमें सिनेमा के दो दिग्गज सितारों के बीच बड़े पर्दे पर क्लैश होगा. शाहरुख खान के 'पठान' के किरदार ने लोगों ने काफी पसंद किया और उन्हें फिर से इस स्पाई अवतार में देखने की फैन्स की डिमांड 'पठान' की रिलीज के बाद से ही हो रही है. सूत्रों ने जानकारी दी कि आदित्य चोपड़ा और उनकी टीम ने फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार कर ली है. दर्शक स्क्रीन पर टाइगर वर्सेज पठान देखने के लिए तैयार हैं.

कब लिया फैसला?
जानकारी के अनुसार साल 2023 में पठान की रिलीज के बाद फैंस ने इसे काफी ज्यादा पसंद किया और लोगों की भारी डिमांड देखते हुए मेकर्स ने फिल्म का सीक्वल लाने का विचार किया. कहा जा रहा है कि जिन लोगों ने 'पठान' में शाहरुख और टाइगर की दोस्ती देखी उन्हें अगली फिल्म में इनके बीच फाइट देखने को मिल सकती है. 

स्पाई यूनिवर्स की 8वीं फिल्म
ये फिल्म स्पाई यूनिवर्स की आठवीं फिल्म होगी. स्पाई यूनिवर्स की अब तक की फिल्मों में 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर', 'पठान', 'टाइगर 3', 'वॉर 2' के बाद आलिया भट्ट की एक अनटाइटल्ड फिल्म शामिल है. इसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाग नजर आएंगे इस फिल्म का प्लॉट फीमेल स्पाय पर होगा. इसे ‘पठान 2’ से पहले रिलीज़ किया जाएगा. बता दें कि पिछले साल शाहरुख ने 4 साल के ब्रेक के बाद पठान के जरिए जबरदस्त वापसी की थी. इस फिल्म ने 540 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम लीड किरदार में नजर आए थे. सलमान खान का फिल्म में कैमियो था.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement