Advertisement

Koffee With Karan 7: शाहिद कपूर ने कियारा-सिद्धार्थ की शादी को लेकर कही ये बात, करण जौहर बोले- दोनों के बच्चे...

Koffee With Karan 7: करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 7' के नए एपिसोड में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी गेस्ट के तौर पर आने वाले हैं. एपिसोड में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी का बड़ा हिंट मिलने वाला है.

kiara-advani-sidharth-malhotra-wedding
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 7:41 PM IST

करण जौहर (Karan Johar) इन दिनों अपने शो कॉफी विद करण 7' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस शो में करण अपने मेहमान से जिस तरह के सवाल करते हैं उसे लेकर वो खूब सुर्खियां बटोरते हैं. अगले एपिसोड में कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर आने वाले हैं. शो का प्रोमो देखकर ये लग रहा है कि शो के दौरान खूब मस्ती होने वाली है. साथ ही कियारा अपने और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की शादी को लेकर कोई बड़ा हिंट भी देने वाली हैं. 

'कॉफी विद करण 7' का प्रोमो

'कॉफी विद करण 7' के प्रोमो में देखा जा सकता है कि करण जौहर ने कियारा आडवाणी से उनके और सिद्धार्थ मल्होत्रा के रिलेशनशिप पर सवाल करते हुए कहा आप रिलेशन से मना कर रही हैं?  इस पर कियारा आडवाणी ने कहा, 'मैं सिद्धार्थ  संग अपने रिशते को ना तो  इनकार कर रही हूं और ना ही स्वीकार कर रही हूं, लेकिन हम अच्छे दोस्त हैं .. हम दोस्त से बढ़ कर कुछ  ज्यादा हैं.  इस पर शाहिद कपूर कहते नजर आ रहे हैं कि काफी खूबसूरत कपल है. शाहिद कपूर के इतना बोलने के बाद करण ये कह रहे हैं कि बच्चे कमाल के होंगे.  प्रोमो के आखिर में शाहिद कपूर कह रहे हैं कि , 'इस साल के लास्ट में एक बड़ा अनाउंसमेंट होने वाला है और ये फिल्म नही है. 

'कॉफी विद करण 7' के अगला एपिसोड होगा धमाकेदार

शो के प्रोमो के दौरान करण जौहर गेस्ट कियारा आडवाणी और शाहिद को लेकर ही सवाल करते नजर आ रहे हैं.  बता दें कि कियारा अपनी नई  कॉमेडी फिल्म गोविंदा मेरा नाम में नजर आने वाली इस फिल्म में कियारा के साथ विक्की कौशल और भूमी पेडनेकर नजर आएंगी. वहीं शाहिद अपनी थ्रिलर फिल्म ब्लडी डैडी में नजर आने वाले हैं. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement