Advertisement

OTT की दुनिया पर राज करने आ रहे हैं शाहरुख़ खान, फैंस बोले- कुछ नहीं बहुत कुछ होने वाला है

शाहरुख़ खान ने अपने ट्विटर हैंडल और इंस्टाग्राम पर खुलासा किया है कि वो अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाले हैं. इसकी घोषणा करते हुए एक्टर ने लिखा, 'कुछ कुछ होने वाला है, ओटीटी की दुनिया में'. पोस्टर में शाहरुख़ की तस्वीर लगी है जिसमें वे थम्सअप दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. पोस्टर पर उनकी तस्वीर के साथ लिखा है, 'एसआरके +'.

Shah Rukh Khan
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 1:06 PM IST
  • पिछले साल ही दे दिया था ओटीटी लॉन्च का हिंट 
  • शाहरुख़ खान की नई फिल्म पठान अगले साल 26 जनवरी को रिलीज़ होने वाली है  

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख़ खान अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर छाने वाले हैं. मंगलवार को एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इसकी घोषणा की है. जिसके बाद से ही फैंस की एक्साइटमेंट लेवल हाई हो गई है. किंग खान ने बताया है कि वे बहुत जल्द ओटीटी की दुनिया पर कब्जा करने वाले हैं. 

बता दें, शाहरुख़ खान ने अपने ट्विटर हैंडल और इंस्टाग्राम पर खुलासा किया है कि वो अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाले हैं. इसकी घोषणा करते हुए एक्टर ने लिखा, 'कुछ कुछ होने वाला है, ओटीटी की दुनिया में'. पोस्टर में शाहरुख़ की तस्वीर लगी है जिसमें वे थम्सअप दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. पोस्टर पर उनकी तस्वीर के साथ लिखा है, 'एसआरके +'.  

फैंस में ख़ुशी की लहर 

जब से शाहरुख़ ने सोशल मीडिया हैंडल से अपना पोस्टर शेयर किया तभी से फैंस की ख़ुशी का ठिकाना ही नहीं रहा है. एक फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “आप ग्रेट हो किंग खान, हमारे ऑल टाइम फेवरेट. लव यु सर.” दूसरे फैन ने लिखा, “पहले पठान का टीज़र और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लॉन्च मेरी ख़ुशी का ठिकाना ही नहीं रहा है.” एक अन्य ने लिखा, “बिगेस्ट कमबैक ऑफ़ बॉलीवुड हिस्ट्री.”  एक ने लिखा, “ये साल सरप्राइजेस से भरा हुआ है.” 

पिछले साल ही दे दिया था ओटीटी लॉन्च का हिंट 

दरअसल, पिछले साल ही ही किंग खान ने अपने ओटीटी लॉन्च का हिंट दे दिया था. शाहरुख़ ने पिछले साल अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक छोटी सी प्रोमो वीडियो शेयर की थी. इस वीडियो में शाहरुख़ अपने घर मन्नत से अपने फैंस हाय, हैलो कर रहे थे. जहां राजेश जैश फ्यूचर को लेकर चिंता में थे. जिसके बाद उन्होंने शाहरुख़ को कहा कि सभी स्टार्स डिज्नी+ और  हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रहे हैं. उसके बाद शाहरुख़ कहते हैं कि ‘अच्छा? कौन बाकि सब?’ जिसके बाद राजेश अजय देवगन, अक्षय कुमार, सैफ अली खान जैसे एक्टर्स का नाम लेते हैं. जिसके बाद शाहरुख़ कहते हैं कि कौन हॉटस्टार पर आना बाकि है? इसके जवाब में राजेश कहते हैं, “सर, आप”.  

 बता दें, शाहरुख़ खान की नई फिल्म पठान अगले साल 26 जनवरी को रिलीज़ होने वाली है.  इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी दिखने वाले हैं. 
 


 
 
 
 
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement