Advertisement

Siddharth and Aditi Rao Hydari: तेलंगाना के मंदिर में अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने गुपचुप रचाई शादी...जल्द हो सकती है ऑफिशियल अनाउंसमेंट

अदिति राव हैदरी ने अपने बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ संग शादी कर ली है. ग्रेट आंध्र की एक रिपोर्ट ्के अनुसार कपल ने तेलंगाना के एक मंदिर में गुपचुप सात फेरे लिए. हालांकि इसकी अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

Aditi Rao and Siddharth
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 7:02 PM IST

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने कथित तौर पर शादी कर ली है. ग्रेट आंध्र की एक रिपोर्ट की मानें तो यह जोड़ा बुधवार, 27 मार्च को तेलंगाना में शादी के बंधन में बंध चुका है. कथित तौर पर, अदिति और सिद्धार्थ ने तेलंगाना के वानापर्थी जिले के श्रीरंगपुरम में श्री रंगनायकस्वामी मंदिर में शादी कर ली है. हालांकि दोनों ने इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है. लेकिन पोर्टल का दावा है कि वे जल्द ही मिस्टर और मिसेज के रूप में पहली तस्वीरें शेयर कर सकते हैं.

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ का रोमांस साउथ इंडियन फिल्म महासमुद्रम की शूटिंग के दौरान परवान चढ़ा. तब से, उन्हें अक्सर कई जगह एक साथ देखा जाता रहा है.दोनों चंडीगढ़ में बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी में भी शामिल हुए थे. इसके अलावा हैदराबाद में शारवानंद की सगाई में भी दोनों को साथ में देखा गया.लेकिन दोनों ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते की पुष्टि या खंडन नहीं किया.

अदिति ने रिश्ते को लेकर क्या कहा
इससे पहले अपनी डेटिंग की अफवाहों के बारे में बात करते हुए अदिति ने मिड-डे से कहा था,"मैं अपना काम कर रही हूं इसलिए मैं उस पर गौर नहीं कर रही हूं. लोग बात करेंगे और आप उन्हें बात करने से नहीं रोक सकते. वे वही करेंगे जो उन्हें दिलचस्प लगेगा और मैं वही कर रहा हूं जो मुझे दिलचस्प लगता है,मेरे अनुसार यह ठीक है.अदिति ने आगे कहा,"बात यह है कि जब तक मेरे पास करने के लिए अद्भुत काम है और मैं जिन निर्देशकों को पसंद करता हूं उनके साथ काम कर रही हूं.जब तक लोग मुझे स्वीकार करते हैं और मुझे देखते हैं,मैं वास्तव में खुश हूं.

आने वाले प्रोजेक्ट्स
वहीं अक्टूबर 2023 में अदिति के 37वें जन्मदिन के मौके पर सिद्धार्थ ने उनके लिए एक प्यारी बर्थ डे विश शेयर की और अदिति को पार्टनर बुलाया. सिद्धार्थ ने अपनी और अदिति की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में “क्या वह प्यारी नहीं है? जन्मदिन मुबारक हो साथी."बता दें कि सिद्धार्थ ने बॉलीवुड फिल्म रंग दे बसंती और चश्मेबद्दूर में काम किया है. अदिति राव हैदरी साउथ के साथ हिंदी फिल्मों की भी जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने पद्मावत,बॉस,रॉकस्टार और मर्डर-3 जैसी फिल्मों में काम किया है.अदिति ने अपने करियर की शुरुआत बतौर भरतनाट्यम डांसर के तौर पर की थी. उन्होंने फेमस भरतनाट्यम डांस लीला सैमसन के डांस ग्रुप में भी काम किया है. अदिति बहुत जल्द फिल्म हीरामंडी में नजर आएंगी. इस फिल्म को संजय लीला भंसाली डायरेक्ट करेंगे. इसके अलावा वो फिल्म लायनेस में नजर आएंगी.यह फिल्म राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम और ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट के सहयोग से बनाई जाएगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement