Advertisement

Sidharth Malhotra-Kiara Advani wedding: जैसलमेर में फेरे और मुंबई में रिसेप्शन...जानिए सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी की शादी की पूरी डिटेल

बॉलीवुड का एक और कपल बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाला है. जी हां, हम बात कर रहे हैं कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होंत्रा की जो 6 फरवरी को शादी करने वाले हैं.

Sidharth-Kiara wedding
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 8:20 AM IST

साल की दूसरी बी-टाउन शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फरवरी के पहले हफ्ते में बॉलीवुड का एक और जोड़ा शादी के बंधन में बंधने जा रहा है. हम बात कर रहे हैं शेरशाह जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी की. चर्चा है कि वे जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे और ऐसा लगता है कि शादी की तैयारी जोरों पर शुरू हो गई है. सिद्धार्थ और कियारा जल्द ही पति-पत्नी बन सकते हैं. इस पंजाबी शादी के बारे में हमें कुछ और इंसाइड डिटेल्स मिली हैं. आइए जानते हैं पूरा कार्यक्रम. 

हल्दी और संगीत
हमारे सोर्स के मुताबिक, संगीत और हल्दी सेरेमनी एक ही दिन होगी. अगले दिन कियारा और सिद्धार्थ अपने दोस्तों और परिवारों की मौजूदगी में शादी करेंगे. उनके कई कॉमन फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स ने हल्दी के लिए गेंदा और येलो थीम वाले आउटफिट्स की शॉपिंग शुरू कर दी है. कियारा ने अपने दोस्तों के साथ दुबई में संगीत प्लेलिस्ट पर भी चर्चा की. उनकी फिल्म शेरशाह का गाना रातां लंबियां संगीत प्लेलिस्ट का एक हिस्सा है. इनका प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 4 और 5 फरवरी को हो सकता है.

जैसलमेर में शादी
जहां तक ​​शादी की बात है तो यह जैसलमेर के एक पांच सितारा सूर्यगढ़ होटल में होने की संभावना है. वेडिंग वेन्यू और अन्य डिटेल्स के बारे में जानकारी देते हुए एक सूत्र ने कहा,"सिड और कियारा को ये प्रापर्टी बहुत पसंद है. इसलिए वो यहां से शादी करना चाहते हैं. मेहमान शादी से दो दिन पहले यहां आना शुरू कर देंगे और शानदार विला और अन्य फंक्शन इंजॉय करेंगे." इस प्रापर्टी का हर एक कमरा काफी बड़ा है जहां से बेहतरीन व्यू दिखता है, मेहमानों को उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए विशेष सुइट दिए गए हैं." खबरों की मानें तो शादी 6 फरवरी को होगी. मनीष मल्होत्रा, अश्विनी यार्डी, वरुण धवन और करण जौहर बॉलीवुड की उन हस्तियों में शामिल हैं, जिन्हें सिद्धार्थ और कियारा की शादी के लिए इंवाइट किया गया है.

मुंबई में होगा रिसेप्शन
कपल ने मुंबई में इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के लिए भव्य रिसेप्शन पार्टी आयोजित करने की योजना बनाई है. सिद्धार्थ के माता-पिता भी सभी रस्मों के साथ एक भव्य शादी करने के इच्छुक हैं. दोनों के परिवार एक बड़ी वेडिंग प्लानर एजेंसी के साथ पूरे विवाह समारोह का प्लान बना रहे हैं, जो शादी के सभी खास पलों को कैद करेगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement