Advertisement

Miss World 2024: कौन हैं मिस वर्ल्ड 2024 में भारत को रिप्रेजेंट करने वाली Sini Shetty, 28 साल बाद India में फिनाले, जानें कब और कहां देखें

Sini Shetty ने चार साल की उम्र में ही डांस सीखना शुरू कर दिया था. 14 साल की उम्र में सिनी ने पहला स्टेज परफॉर्मेंस दिया था. वह एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर हैं. सिनी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के रूप में की. मिस इंडिया 2022 बनने से पहले सिनी शेट्टी मिस टैलेंट का पुरस्कार भी जीत चुकी हैं.

Sini Shetty
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 5:41 PM IST
  • प्रियंका चोपड़ा को सिनी मानती हैं अपना आइडल 
  • भारत में 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन 

मिस वर्ल्ड 2024 का आयोजन 9 मार्च 2024 को शाम में मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होने जा रहा है. 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन भारत में 28 सालों के बाद हो रहा है. इससे पहले 1996 में बेंगलुरु में मिस वर्ल्ड फिनाले हुआ था.

भारत अबतक कुल 6 बार मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुका है. एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं.  इस बार मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं. पोलैंड की पिछले कॉन्टेस्ट की विनर कैरोलिना बिलावस्का इस साल के विनर के सिर ताज सजाएंगी. 

कौन हैं सिनी शेट्टी
सिनी शेट्टी का जन्म साल 2000 में मुंबई के घाटकोपर एरिया में हुआ था.वह मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं. सिनी के पिता का नाम सदानंद शेट्टी और माता का नाम हेमा शेट्टी हैं. भाई का नाम शिकिन शेट्टी है. सदानंद शेट्टी नवी मुंबई में स्थित होटल शिकिन के मालिक हैं. सिनी शेट्टी ने मुंबई के सेंट डोमिनिक सावियो विद्यालय से शुरुआती शिक्षा हासिल की. उसके बाद एसके सोमैया डिग्री कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स, विद्या विहार से ग्रेजुएशन किया. वह अकाउंट और फाइनेंस की डिग्री हासिल कर चुकी हैं. फिलहाल वो CFA (चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट) का कोर्स कर रही हैं.

चार साल की उम्र में डांस सीखना शुरू कर दिया था
सिनी शेट्टी ने चार साल की उम्र में ही डांस सीखना शुरू कर दिया था. 14 साल की उम्र में सिनी ने पहला स्टेज परफॉर्मेंस दिया था. वह एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर हैं. सिनी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के रूप में की. वे कई बड़े ऐड्स में नजर आई हैं. मिस इंडिया 2022 बनने से पहले सिनी शेट्टी मिस टैलेंट का पुरस्कार भी जीत चुकी हैं.सिनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. सिनी को हिंदी फिल्में देखना पसंद है. सिनी शेट्टी की मां कहती हैं कि यदि मौका मिला तो सिनी बॉलीवुड फिल्मों में किस्मत जरूर आजमाएंगी. प्रियंका चोपड़ा को सिनी अपना आइडल मानती हैं.

इतनी बार भारत ने जीता है मिस वर्ल्ड का खिताब
1. रीता फारिया (1966)
2. ऐश्वर्या राय (1994)
3. डायना हेडन (1997)
4. युक्ता मुक्खी (1999)
5. प्रियंका चोपड़ा (2000)
6. मानुषी छिल्लर (2017)

कहां पर इवेंट को देख सकते हैं लाइव 
मिस वर्ल्ड 2024 के इवेंट को आप घर बैठे लाइव देखना चाहते हैं तो इसे आप मिस वर्ल्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.missworld.com पर देख सकते हैं. इसके अलावा आप किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस प्रतियोगिता को देखना चाहते हैं तो आप इसे शाम 7:30 बजे से सोनी लाइव पर भी देख सकते हैं. इस इंटरनेशनल कॉन्टेस्ट को बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर होस्ट कर रहे हैं. इस शो में कई सारे इंडियन स्टार्स परफॉर्म भी करते नजर आएंगे. इसमें टोनी कक्कड़, नेहा कक्कड़ और शान जैसे स्टार्स के नाम शामिल हैं.

कौन करेगा जज
जज पैनल में भी अलग-अलग फील्ड की देश की दिग्गज पर्सनालिटीज शामिल की गई हैं.इसमें क्रिकेटर हरभजन सिंह, फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला, सोशल वर्कर अमृता फणनवीस, मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की सीईओ जुलिया मोर्ले, एक्ट्रेस पूजा हेगड़े और कृति सेनन का नाम शामिल है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement